For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (18 फरवरी 2024)

05:49 AM Feb 18, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  18 फरवरी 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
समय और स्थिति को समझते हुए कार्य करें तो ग्रह आपके पक्ष के हैं। फायनेन्स की स्थिति में भी सुधार दिखाई देगा। अचानक धन प्राप्ति की इच्छा जागृति होगी। क्योंकि धन के मामलों में समय आपके पक्ष का है।
क्या करें - जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
पिता के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता हो सकती है। लेकिन बिजनेस और नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत दिखाई देती है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। रोजगार और बिजनेस में अवसरों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
क्या करें - व्यर्थ की दौड़-धूप से बचें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
रूपये-पैसों के संबंध में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। हालांकि दोपहर बाद कुछ राहत का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक कार्यों में अरूचि पैदा होने से कार्य बाधित होंगे। बैंक और फायनेन्स के संबंध में उलझने बढ़ सकती हैं।
क्या करें - लाईट ग्रीन रूमाल रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
स्थानबली शनि परिश्रम का बहुत अच्छा फल देगा। इसलिए चिंता मत करें, उज्ज्वल भविष्य आपकी प्रतिक्षा कर रहा है। हालांकि वर्तमान में व्यापार में तत्काल धन कमाने की इच्छा और चेष्टा के कारण कुछ नुक्सान होने की आशंका भी बनी रहेगी।
क्या करें - श्रीलक्ष्मी का प्रतीक गले में धारण करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
दोपहर तक का समय काफी हद तक आपके पक्ष का बना हुआ है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी और उच्चपदस्थ लोगों से संपर्क होगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होता रहेगा।
क्या करें - दूध में केसर का प्रयोग करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
आकस्मिक खर्च बढ़ेगा। सगाई-विवाह जैसे मांगलिक कार्यांे में खर्च से परेशानी होगी। कारोबार में बदलाव के संकेत मिलते हैं। व्यापारिक यात्रा का लाभ प्राप्त होगा, इसलिए बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं।
क्या करें - बच्चों के बीच कुछ समय व्यतीत करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
आठवें चन्द्रमा के कारण बनते काम बाधित हो सकते हैं। घर में दक्षिण-पूर्व कॉर्नर में प्रतिदिन अग्नि प्रज्ज्वलित करें। आमदनी में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। राशि स्वामी शक्र को बलवान करें।
क्या करें - दूसरों की आंखों में देख कर बोलें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) ।
राशि स्वामी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है इसलिए आकस्मिक लाभ की इच्छा पूरी नहीं हो पायेगी। क्योंकि राहु देने की तुलना में विध्वंस करने में अधिक विश्वास रखता है। इसलिए आज जोखिम में कामों से बच कर रहें।
क्या करें - क्रीम रंग के कपड़े पहने।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
जीवन साथी के स्वास्थ्य के मामले में चिंता हो सकती है। आकस्मिक खर्चों के बढ़ने के भी योग हैं। आठवें स्थान के पाप ग्रह हमेशा परेशान करते हैं। अपने धर्म पर कायम रहने का प्रयास करें। अनावश्यक वादा करने से बचें।
क्या करें - खाने में आंवले का प्रयोग करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
गोचर में धन स्थान की स्थिति बहुत अच्छी नहीं होने से हाथ में आया हुआ पैसा निकल सकता है। शनिवार को रात्रि करीब आठ बजे, एक पाव तेल को लोहे के बर्तन में लें, उसमें अपना चेहरा देख कर दान करें।
क्या करें - आटे में चीनी मिलाकर चिंटियों को दें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इसलिए अपने आहार-विहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकारी कर्मचारियों के उच्चाधिकारियों के सहयोग के कारण बिगड़े हुए काम बनने की संभावना रहेगी।
क्या करें - अपने गुरू का ध्यान करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। रूका हुआ पुराना धन प्राप्त हो ऐसा भी संभव है। लेकिन पुरूष जातकों को पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। बड़े भाई-बहनों को भी आर्थिक तौर पर शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
क्या करें - केलों का दान करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×