Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (18-मई-2018)

NULL

08:26 AM May 18, 2018 IST | Desk Team

NULL

Advertisement
मेष  (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल :
किसी बातों के खुले दिमाग से सोचने पर स्पष्ट छवि दिखाई दे सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई सम्मान मिलन की उम्मीद है। पूर्व के निवेश से आमदनी होने की वजह से वित्तीय स्तर पर मजबूती आएगी। सोशल सर्कल में मान्यता बढऩे वाली है।
शुभ अंक-7
शुभ रंग चॉकलेट।


वृष  (TAURUS) : 21 अप्रैल से 20 मई :
किसी काम को बोझ बन जाने से पहले उसे समय पर निपटा लेना सही रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से आपको तनाव हो सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी बड़े काम को पूरा करने के लिए आवश्यक मेहनत करने में असमर्थ रहेंगे। लवर से सरप्राइज मिलेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग-सिल्वर।


मिथुन (GEMINI) : 21 मई से 21 जून : 
किसी काम को गहराई से जाने बिना रिजेक्ट कर देना सही नहीं होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र के पेंडिंग पड़े काम को निभाने के लिए आपको अपनी प्राथमिकता तय करने की जरुरत होगी। आपके द्वारा शुरु किए गए किसी काम की शुरुआत उत्साहजनक रहने वाली है।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-फॉरेस्ट ग्रीन।


कर्क  (CANCER) : 22 जून से 23 जुलाई :
भले ही आप अभी कुछ समस्याओं से घिर रहे हैं लेकिन आनेवाला समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पहले के निवेश आपको वित्तीय स्तर पर मजबूती देंगे। अपने अंदर की उर्जा और क्षमता बढ़ाने के लिए आप स्वस्थ विकल्प अपनाने पर जोर दे सकते हैं।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-रोज कलर।


सिंह (LEO) : 23 जुलाई से 22 अगस्त : 
जॉब से संबंधित किसी काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बैंक बैलेंस को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको कमर कसने की जरुरत है। जीवन में ताजगी और उत्साह लाने के लिए परिवार के लोग आपको प्रोत्साहित करने वाले हैं।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-इंडिगो।


कन्या  (VIRGO) : 23 अगस्त से 22 सितंबर :
आज आपको कोई शानदार मौका मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में आपकी शख्शियत और ऊंची होने की संभावना है। आज आप पूर रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। फिजूलखर्ची की आदत पर नियंत्रण करने की जरुरत है। फिटनेस को लेकर प्रभाव दिखेगा।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-सुनहरा।


तुला  (LIBRA) : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर :
आपके साथ कोई संदेहास्पद परिस्थिति उतपन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में खुद को स्थापित करने में सक्षम साबित होंगे। जो लोग अपने लिए अच्छी नौकरी की तलाश में लगे थे उन्हे कोई सुखद खबर मिलने की उम्मीद है। दूरदर्शिता की बदौलत सुरक्षित रहेंगे।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-पीच।


वृश्चिक  (SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर :
किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलवाने के लिए कोई सहायता मांग सकता है। जॉब ओपनिंग की बारिकियों को समझने में आज आपका बहुत सारा वक्त बर्बाद हो सकता है। किसी परिवारिक मामले पर ध्यान देने की जरुरत है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-हल्का लाल।


धनु  (SAGITTARUS) : 22 नवंबर से 21 दिसंबर :
फिट और उर्जावान महसूस करेंगे। बहरी जॉब की वजह से घर की जिम्मेदारियां निभाने में परेशानी हो सकती है। रोमांटिक स्तर पर पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखना भी जरुरी है। रेनोवेशन का काम करवाने का विचार करेंगे। दिन सही रहेगा।
शुभ अंक-22
शुभ रंग-गहरा नीला।


मकर (CAPRICORN)  : 21 दिसंबर से 19 जनवरी :
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही स्तर पर स्थिति अनुकूल रहेगी। लव लाइफ को रोमांचक बनाने के लिए फोकस कर सकते हैं। वित्तीय मामले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-सी ग्रीन।


कुम्भ  (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च :
दिन आपके लिए शुभ है। बिजनेस ट्रिप की शुरुआत अच्छी रहेगी। परिवार के किसी नौजवान को कोई उपलब्धि मिलने वाली है। पार्टनर के साथ विंडों शॉपिंग पर जाना भले ही पॉकेट पर भारी पड़े लेकिन रोमांचक भी साबित होगा। घूमने जाने की प्लानिंग होगी।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-इंडिगो।


मीन  (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च :
प्रोफेशनल स्तर पर आपका शेड्यूल काफी बिजी रहेगा। लवर के साथ रोमांचक शाम बिताना आपके लिए आसान नहीं होगा। पढ़ाई के मामाले में किसी खास व्यक्ति से तारीफ मिलने की उम्मीद है। समारोह का आयोजन करने के लिए धैर्य और मेहमत की जरुरत होगी।
शुभ अंक-11
शुभ रंग-सिल्वर।

Advertisement
Next Article