For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (19 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 19, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  19 मार्च 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
युवाओं को रोजगार संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आय में बढोतरी होगी। लोगों से सम्पर्कों का लाभ मिल पाना संभव हो सकेगा। यात्रा ठीक रहेगी। धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें - लकड़ी या मैटल से बना हाथी अपने घर में रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
मांगी गई सहायता मिल सकेगी। यदि कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है। प्रधान ग्रह आपके अनुकूल है। शालीन बने रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित है। इसलिए जरूरी है कि वाणी में संयम रखा जाए।
क्या करें - संभव हो तो किसी स्कूल में किताबों का दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
बेकार में इधर-उधर भटकने से कोई लाभ नहीं होगा। बेहतर होगा कि सोच-समझकर कोई निर्णय लिया जाए। तभी आपके भविष्य का निर्माण हो सकेगा। लोगों का सहयोग मिल सकेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें - किन्नर को कुछ रूपये दान करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
सरल से दिखाई देने वाले काम में भी आपको जोर लगाना पडे़गा। इसके बावजूद भी पूरी आशंका है कि वह काम न हो। स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। परिश्रम की अधिकता के बापजूद परिणाम अनुकूल रहेंगे। रूपये-पैसों की दिक्कत बनी रहने से परेशानी हो सकती है।
क्या करें - महत्व के कामों को टालने का प्रयास नहीं करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
हालांकि आज की तुलना में कल दिन ठीक है। यात्रा योग है। यात्रा से लाभ की स्थिति बन सकेगी। पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है। योजनाओं को मूर्तरूप देने का यह उपयुक्त समय नहीं है।
क्या करें - लकड़ी से बना अशोक-स्तम्भ अपने घर में रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। अपने प्रयासों में तेजी का रूख करें। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरद-हस्त प्राप्त हो सकेगा।
क्या करें - गुरू का सानिध्य प्राप्त करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके कारण आपके मान-सम्मान की हानि की आशंका बनी रहेगी। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बैचेनी से राहत का अनुभव होगा।
क्या करें - प्रातः जल्दी उठने का प्रयास करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
मित्रों और परिचितों का साथ खुशी देगा। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती दिखाई देती है। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। ले-देकर किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे।
क्या करें - स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
गोचर के चन्द्रमा की खराब स्थिति परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है। लेकिन नवांश में में राशिपति की स्थिति सुदृढ बनी हुई है। इसलिए आपका पक्ष पर्याप्त अनुकूल है। आज किसी नये कार्य का आगाज हो सकता है।
क्या करें - विशेष तौर पर रविवार को गो सेवा करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
चिंता और संकटों से निकल जाने की संभावना दिखाई देती है। समय में सुधार होने से लोगों आपकी सहायता को हाथ आगे बढायेंगे। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होगा। मित्रों और परिचितों का साथ खुशी देगा। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है।
क्या करें - बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है। चन्द्रमा की अनुकूलता का लाभ मिल सकेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती दिखाई देती है।
क्या करें - वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है। परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं, जो आगे लाभ देगा। बहुत सोच-विचार कर निर्णय लेने के बावजूद भी विफलता की आशंका बनी रहेगी।
क्या करें - शनि मंदिर में जाएं।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×