For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (20 फरवरी 2024)

05:15 AM Feb 20, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  20 फरवरी 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
संतान के कॅरियर को लेकर चिंता रहेगी। राशि पर पाप प्रभाव होने से अपने से निम्न वर्ग के लोगों से बहस और विवाद हो सकता है। लेकिन जो लोग खाने-पीने की वस्तुओं का व्यापार करते हैं उन्हें लाभ होगा।
क्या करें - गले में मंगल यंत्र धारण करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
व्यापार में गति कुछ हद तक सीमित होने से चिंता रह सकती है। लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है, शीघ्र ही समय आपके पक्ष का हो जायेगा। सरकारी विभागों से भी कोई परेशानी देने वाला समाचार प्राप्त हो सकता है।
क्या करें - मध्यमा अंगुली में ओपल पहन कर रखें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
मिथुन राशि के लोग कभी एक ही निर्णय पर कायम नहीं रहते हैं इसलिए परेशानी आती है। हालांकि आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक दिखाई देता है। आलस्य त्याग कर अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो लाभ होगा।
क्या करें - पक्षियों का दाना दें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
घर में भोग-विलास की चीजों की खरीद हो सकती है। कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। लेकिन एक नकारात्मक पक्ष भी है कि चोट-मोच का भय हो सकता है इसलिए वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए।
क्या करें - निकटतम जलाशय में अपनी परछाई देखें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
स्वभाव में उग्रता के कारण संपर्कों के प्रभावित होने का भय है। साथ पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद होने की आशंका है। स्वास्थ्य के मामले में ज्वर आदि की शिकायत रहेगी। छाती संबंधी रोगों से भी ग्रसित रह सकते हैं।
क्या करें - लाल रंग की अकीक अनामिका अंगुली में धारण करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
स्त्री पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। अपने परिश्रम से भाग्य वृद्धि होगी। लेकिन सुख-सुविधाओं की कमी भी महसूस होगी। सरकारी कर्मचारियों को स्थानान्तरण का भय रह सकता है। बेहतर होगा कि उच्चाधिकारियों से बना कर रखें।
क्या करें - खान-पान में सावधानी रखें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
जीवन साथी से मतभेद सार्वजनिक होने से समाज में प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच सकती है। दैनिक रोजगार में बाधा और परेशानी से खर्च में कटौती करें तो भविष्य की अनेक परेशानियों से बच सकते हैं।
क्या करें - सुनहरी रंग का कोई कपड़ा हमेशा साथ रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) ।
आकस्मिक घटनाओं से भयभीत रहेंगे। नजर दोष जैसे तंत्र प्रयोग हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। वाहन चलाने में सावधानी रखने की जरूरत है। सुबह टहलने की आदत को जीवन में शुमार करें।
क्या करें - श्रीगणेशजी की सफेद फूलों से पूजा करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
शत्रु पक्ष आपसे हाथ मिलाने की कोशिश करेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गोचर का बृहस्पति धन के मामले में बहुत अच्छा परिणाम दे सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
क्या करें - किसी विद्यालय में पेज या कोई स्टेशनी दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
शनि के कारण होते हुए कामों में बाधा आ रही है। अधिक प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। समस्याओं को समझ कर उनका निवारण करने की सोचे तो ज्यादा बेहतर परिणामों की आशा रख सकते हैं।
क्या करें - चिंटियों को दो तरह के अनाज का दाना दें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
सोचे गये कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे। मंगल स्त्री पक्ष से मतभेद और तनाव पैदा कर सकता है। मंगलवार को प्रातः गुड़ का दान करें। इससे बिजनेस में भी लाभ होगा। स्थायी संपत्ति में इन्वेस्टमेन्ट हो सकता है।
क्या करें - नन्दी की सेवा करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
विरोधाभास और मतभेद के कारण समाज में प्रतिष्ठा को क्षति पहुंच सकती है। बेहतर होगा कि वार्तालाप में मधुरता बनाए रखें। छोटे भाई-बहनों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, या उनके कॅरियर को लेकर कोई चिंता की बात आ सकती है।
क्या करें - भाषा में मधुरता लाएं।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×