For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (21 फरवरी 2024)

05:25 AM Feb 21, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  21 फरवरी 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
स्थिरता का अभाव रहेगा। भटकाव की स्थिति बन सकती है। यात्राएं होंगी लेकिन उनसे लाभ की संभावना कम है। हालांकि परिश्रम का लाभ मिलता रहेगा। संतान पक्ष से परेशानी दिखाई देती है। इस संबंध में ध्यान देना चाहिए।
क्या करें - नास्ते में दही का प्रयोग करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
व्यापारी वर्ग के लिए समय काफी अच्छा है। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापार में नई वस्तुओं का समावेश संभव है। दोपहर बाद कोई रूका हुआ धन आ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें - गुग्गल धूप से घर को सुगंधित करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
मित्रों से मतभेद संभव है। परिजनों से भी व्यवहार करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। बड़े भाई या बहिन का कष्ट का योग बनता है। मंगल की खराब स्थिति आपको उत्तेजित कर सकती है। इसलिए व्यवहार में शालीनता बनाए रखें।
क्या करें - स्वर्ण धातु का छोटा पीस पाॅकेट में रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
भोग-विलास की तरफ रूझान रहेगा। घर में स्त्रियों की योजनाओं के अनुसार खरीददारी हो सकती है। व्यापार में गतिमंदता रहेगी। आकस्मिक घटनाओं से मानसिक व्यथा उत्पन्न होगी। खर्च की अधिकता रहेगी।
क्या करें - गुरूवार का व्रत रखें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
भाग्य पक्ष कमजोर बना हुआ है। इसलिए व्यापार में पूरी सावधानी से कार्य करना चाहिए। पे्रम और संबंधों में हताशा और निराशा का वावावरण रहेगा। सुगंधित वस्तुओं के उपयोग से लाभ होगा। यात्राओं को अभी टालें तो बेहतर है।
क्या करें - घर पर कबाड़ को इकट्ठा न होने दें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। आत्मविश्वास की कमी का अनुभव होगा। खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन उसकी तुलना में आमदनी नहीं हो पायेगी। अभी अच्छे समय की और अधिक प्रतिक्षा करनी चाहिए।
क्या करें - लाल रंग के खाद्य पदार्थ दान करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
दांपत्य जीवन में मतभेद और परेशानी रहेगी। आपके लिए यह बेहतर होगा कि समझौता करके चले। हालांकि बिजनेस और आमदनी लगातार बढने के योग हैं। सरकारी योजनाओं से भी लाभ की संभावना बनेगी।
क्या करें - प्रातः गायों को गुड़ का दान करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) ।
राशि स्वामी शुभ स्थिति में है। इसलिए व्यापार या नौकरी में उन्नति की संभावना रहेगी। शत्रु भी परास्त होंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में मांगलिक कार्यों में खर्च होने की संभावना भी बनती है।
क्या करें - मंगलवार को प्रातः अनार भगवान को अर्पित करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
आज सगाई-संबंधों में व्यवधान दिखाई देता है। जिस संबंध के लिए आप इच्छुक हैं उसके होने की संभावना नहीं है। बिजनेस में किसी नए कार्य की शुरूआत हो सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल जायेगा।
क्या करें - घर से किसी लोहे की वस्तु को बाहर फेंके।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। विपरीत योनि की तरफ आकर्षण रहेगा। लेकिन परेशानी भी हो सकती है। हालांकि प्रेम-संबंधों के मामले में अनुकूलता है। सामाजिक स्तर के कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा।
क्या करें - गुड़ का दान करना चाहिए।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत अच्छा नहीं है इसलिए सावचेत रहें। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने से उत्साह बना रहेगा।
क्या करें - हरी दूब श्रीगणेशजी को अर्पित करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
आज आपकी राशि पाप ग्रहों के प्रभाव में दिखाई देती है। इसलिए परिश्रम के बावजूद भी सफलता मिलने में शंका रहेगी। निराशा और हताशा का वातावरण रह सकता है। कुछ नया करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
क्या करें - हल्के लाल रंग के वस्त्रों का दान करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×