Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (21 जुलाई 2024)

06:30 AM Jul 21, 2024 IST | Shera Rajput

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि है। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगी उसके बाद प्रथमा तिथि का आरम्भ हो जायेगा। आज उत्तर आषाढ़ा नक्षत्र है और विस्कुंभ योग है। बव करण है। आज चन्द्रमा प्रातः 7 बजकर 25 मिनट तक धनु राशि में गोचर करेंगे उसके बाद मकर में जायेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज दक्षिण या पूर्व दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
शनि ग्रह पश्चिम दिशा का स्वामी है। इसलिए जब कुंडली में शनि खराब स्थानों का स्वामी हो तो ही शनि के बीज मंत्रों का जाप करना चाहिए। यदि शनि अच्छे भावों का स्वामी हो तो कभी भी शनि के मंत्र जाप नहीं करें। शुभ शनि का लाभ लेने के लिए दाएं हाथ की मिडिल फिंगर में नीलम पहननी चाहिए। शनि जब अच्छा हो तो वह बिजनेस या घर की पश्चिम फेस की जमीन से लाभ देता है।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

Advertisement

मेष राशि - परिजनों से ज्यादा आशा नहीं रखें। आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. बड़े-बुजुर्गों की सहायता से लाभ होगा. वाद विवाद से दूर रहें। अन्यथा मानहानि की आशंका बनी रहेगी। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

वृषभ राशि - समाज में कुछ लोग आपका अहित करना चाहेंगे। हालांकि मित्र नक्षत्र के कारण कार्यों में अचानक सुधार की संभावना जरूर बन रही है। आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। लोगों की राय आपके प्रति सकारात्मक रहेगी।

मिथुन राशि - मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने का योग है। हालांकि खर्च की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। स्त्री पक्ष की ओर से लाभ की संभावना बनती दिखाई देती है। अचानक कहीं से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। जिससे धन की सुविधा में भी वृद्धि होगी।

कर्क राशि - आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में जाने की संभावना बन रही है। खांसी या सांस संबंधी कोई रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य का पाया आज कमजोर बना रहेगा। इसलिए सावधानी जरूरी है।

सिंह राशि - व्यापार में अचानक किसी बाधा के कारण नई चिन्ता होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। चोट-मोच का भय बना रहेगा। ले देकर काम निकालने की प्रवृत्ति का आज कुछ लाभ मिलने की संभावना बनेगी।

कन्या राशि - मित्रों का सहयोग मिल सकेगा। सरकार की किसी योजना आप लाभ उठा सकते हैं। लेकिन गोचर का चन्द्रमा बहुत अच्छा नहीं है। धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, सरकारी कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि - आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। सोच-समझ कर वाहन चलाना आपके हित में है। प्रेम संबंधों में नवीनता का आभास हो सकता है। प्रपोज करने के लिए आज का दिन ठीक है, मन माफिक जवाब मिलने की संभावना है। घूमने या पर्यटन पर बात हो सकती है।

वृश्चिक राशि - धन के लिहाज से दिन ठीक नहीं है इसलिए मेहनत कीजिए और आगे बढ़ते रहिए। किसी दोस्त को नाराज न करें। चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण भाग्य पक्ष बलवान है। इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है। लेकिन सोचे गये सभी कार्य हो पाने संभव नहीं है।

धनु राशि - सायं तक कार्यों के सिद्ध होने में गति आयेगी। परेशानी की कोई बात नहीं है। कुल मिलाकर लाभ में रहेंगे। रिश्तेदारी में जाने से दैनिक कार्यों में बाधा आयेगी। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रह सकता है।

मकर राशि - हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं। आज बृहस्पति की शुभ स्थिति के कारण कुछ हद तक आपकी स्थिति को मजबूत बनायेगा। खांसी और कफ की शिकायत हो सकती है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि - यात्रा के लिए, खासतौर पर बिजनेस यात्रा के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम दे सकता है। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगी। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायक है।

मीन राशि - मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। सूर्य को बलवान करें तो जीवन में बेहतर उपलब्धि पा सकेंगे। बहुत अच्छा हो कि महत्व के कामों को प्राथमिकता के आधार पर निपटा लिया जाये। क्योंकि गोचर ग्रह आपके पक्ष के हैं। साझेदारी में भी लाभ हो सकता है।

Advertisement
Next Article