Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (22 फरवरी 2024)

05:48 AM Feb 22, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
संभव है कि आज का दिन आपके लिए धन की मामलों में अचानक परेशानी पैदा कर दे। वैसे चिंता न करें धन के संबंध में आपके लिए कल का दिन अधिक ठीक है। दिन के अंत तक वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव दिखाई दे सकता है।
क्या करें - रविवार को भगवान नृसिंह की पूजा करें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
व्यर्थ की दोड़-धूप और सामाजिक और मांगलिक कार्यों में खर्च की अधिकता बनी रहेगी। कुछ आकस्मिक खर्च भी हो सकते हैं। मंगल के अच्छा होने से हालांकि पराक्रम बढ़ा रहेगा। साहसिक कार्यों में रूचि जागृत होगी।
क्या करें - क्रिस्टल ब्रेसलेट पहनें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
आज आपके लिए दिन की शुरूआत अच्छी नहीं होगी। संतान के संबंध में चिंता रह सकती है। हालांकि अविवाहित लोगों को सगाई-संबंधों जैसा कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। खांसी की शिकायत रहेगी।
क्या करें - इत्र का प्रयोग करें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
चैथे स्थान के मंगल-केतु माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हैं। स्वयं को भी वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। चोट-मोच का भय हो सकता है।
क्या करें - सफेद वस्त्रों को पहने।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
आपके न चाहते हुए भी यह संभव है कि अनावश्यक और भोग-विलास की वस्तुओं की खरीद में धन का व्यय हो जाए। राहु के प्रभाव के कारण धनहानि हो सकती है। राहु के 18000 तांत्रिक मंत्रों के जाप करवाने से लाभ होगा।
क्या करें - गुलाब के इत्र का प्रयोग करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
सामने वाले व्यक्ति से नजरे मिलाकर बात करें तो लाभ होगा। मनोबल बढ़ेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के आसार बन रहे हैं। मित्रों और भाइयों से सहयोग की अपेक्षा रख सकते हैं।
क्या करें - प्रातः जल्दी उठने का प्रयास करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
राशि पर पाप प्रभाव है इसलिए किसी से वाद-विवाद हो सकता है, बचने की कोशिश करें। दोपहर बाद कुछ हद तक समय ठीक होने की संभावना बनेगी। समस्याओं पर काबू पा सकेंगे। उत्तर दिशा की यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें - तिलक लगा कर घर से निकलें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु) 
आज आपके लिए खर्च की अधिकता से परेशानी रहेगी, क्योंकि आमदनी की तुलना में खर्च बढ़ा-चढ़ा होने से बेलेन्स नहीं रह सकेगा। समस्याओं से बचने के लिए अंधेर पक्ष के पहले शनिवार को रात्रि में एक पाव तेल का दान करें।
क्या करें - घर की दक्षिण दिशा को साफ रखें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
राशि पर शनि का प्रभाव दिखाई देता है जो कि भाग्य को कमजोर कर सकता है। आज जो काम करना चाह रहे हैं उसमें मेहनत तो बहुत होगी लेकिन परिणाम जीरो रह सकता है। इसलिए बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जायेगी।
क्या करें - पानी में सिक्के बहाएं।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
आज आपके लिए धन के मामलों में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। यह परेशानी का कारण भी बन सकता है। धन संग्रह में दिक्कत रहेगी। शनि के कारण किसी स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की चर्चा संभव है।
क्या करें - एक दिन के लिए सोमवार का व्रत रखें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
आज के गोचर ग्रह आपके पक्ष के हैं इसलिए यदि जन्मांग में विंशोत्तरी दशा ठीक है तो भाग्योदय हो सकता है। नया बिजनेस होगा या बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी पेशा लोगों को भी लाभ होने की संभावना रहेगी।
क्या करें - अंक 3 का अधिकतम उपयोग करें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)
आज निकट संबंधियों के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम बनाएं रखेंगे तो लाभ में रहेंगे। जो जो नए संबंध बनेंगे उनसे भी सावधान रहना चाहिए। धन और मान-सम्मान की हानि हो सकती है।
क्या करें - पीले फलों को दान करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Next Article