Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (22 जनवरी 2024)

05:59 AM Jan 22, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) खर्च पर नियंत्रण रखा जाना आवश्यक है अन्यथा आगे आपको परेशानी हो सकती है। लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक होने की आशंका है। हालांकि दूसरा चन्द्रमा धन के लिए शुभ कहा जाता है।
क्या करें - लाल फूलों से श्रीशिव की पूजा करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) राशि पर चन्द्रमा होने से समय आपके पक्ष का है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की संभावना बन रही है। यात्रा से लाभ हो सकेगा।
क्या करें - स्वर्ण धातु का छोटा पीस पॉकेट में रखें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) दोपहर बाद स्थिति में कुछ नकारात्मक बदलाव आ सकता है। अच्छा हो कि आप अपने नित्य कामों पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें। किसी पर अंधविश्वास नहीं करें। बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकेगा।
क्या करें - साबुत मूंग दान करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) लोगों से सहयोग की आशा नहीं रखन चाहिए। वहां से आपको निराशा मिलेगी। व्यापार में कुछ सीमा तक सफलता और बाकी लक्ष्य प्राप्ति की कोशिशों के कामयाब होने की संभावना है।
क्या करें - चिंटियों को दाना दें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। परस्पर तारतम्य नहीं होने से मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। अपनी वाणी में मधुरता का संचार करने से लाभ होगा। पुराने संपर्कों का लाभ मिल सकेगा।
क्या करें - केतु के मंत्र जाप करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) लोगों के सामने खड़े हो कर बात करें तो अपना प्रभाव बढाने में कामयाब हो सकेंगे। सहज ही सफलता मिल सकेगी। भूमि या किसी मकान आदि की खरीद बिक्री की चर्चा होने की संभावना दिखाई देती है।
क्या करें - बुधवार का व्रत करें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) गोचर ग्रहों की गति के अनुसार आपके लिए आज लक्ष्य तक पहंुच पाना सायद संभव नहीं है। और ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। वाहन या अचल संपत्ति के बारे में आज चर्चा नहीं करनी चाहिए।
क्या करें - स्वभाव में मृदुता लाएं।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) कल की तुलना में आज का दिन ठीक रहेगा। कार्यों में सफलता मिल जायेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धनागम होने की पूरी-पूरी संभावना दिखाई देती है। अपने प्रयासों मंे तेजी दिखाएं।
क्या करें - श्रमिकों को कुछ उपयोगी वस्तु भेंट दें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) परिश्रम का पूर्ण फल मिल जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में बदलाव देखने में आ सकता है। बुजुर्गों को आशिर्वाद मिलेगा। आपके प्रयासों के सार्थक लाभ मिल जाने की संभावना है।
क्या करें - नन्दी की सेवा करें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) युवाओं को रोजगार संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आय में बढोतरी होगी। लोगों से सम्पर्कों का लाभ मिल पाना संभव हो सकेगा। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो कुछ हासिल कर पायेंगे।
क्या करें - अंक 8 की शुभता बढ़ाएं।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) प्रेम-प्रसंगों के रिश्तों में आपका पक्ष मजबूत होगा। चोट-मोच का भय बना रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है।
क्या करें - श्रीविष्णु की अराधना करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) यह मत सोचे कि यह काम होगा नहीं। ग्रह आपके पक्ष के हैं, परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा।
क्या करें - पांच धातुओं की रिंग धारण करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article