For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (22 जुलाई 2024)

06:22 AM Jul 22, 2024 IST | Shera Rajput
horoscope  आज का राशिफल  22 जुलाई 2024

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि है जो दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगी उसके बाद द्वितीया तिथि का आरम्भ होगा। आज श्रवण नक्षत्र है और प्रीति योग है। कौलव करण है। आज चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन और रात्रि मकर राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज दक्षिण या पूर्व दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
जिस घर के ठीक दक्षिण पश्चिम दिशा में अंडरग्राउंड पानी का स्थान बना हुआ हो ऐसे घर में नहीं रहना चाहिए। दक्षिण पश्चिम दिशा में पुराना कुंआ, तालाब आदि का होना भी शुभ नहीं होता है। इस तरह के दोष से दूषित घरों में रहने से घर का बंटवारा हो जाता है। मेहनत के बावजूद भी बिजनेस में बढ़ोत्तरी नहीं होती है।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष राशि - स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। हालांकि आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ राशि - आज का दिन यह सोच कर निकाले कि आज की तुलना में कल का दिन बेहतर है। किसी नये काम की शुरुआत आज नहीं करनी चाहिए। बिजनेस यात्रा के लिए दिन खराब रहेगा। आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन राशि - धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा। चन्द्रमा की शुभ स्थिति के कारण पर्यटन की योजना या किसी धार्मिक स्थल पर जाने के बारे में बातचीत हो सकती है।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क राशि - कार्यस्थल पर सहयोगियों से मनमुटाव बना रह सकता है। आज किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ख्याल रखें। किसी से बात करने में आपको कठिनाई का अनुभव होगा। तथापि फिर भी आप स्वयं को संभाल पाने में सफल रहेंगे।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह राशि - यात्रा में कष्ट और कार्यों में बाधा दिखाई देती है। ले-देकर काम निकालने का प्रयास कुछ सफल हो सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि, कार्यों में रूचि, सफलता एवं नई योजना भरा दिन, सुख के साधन बढ़ेंगे। मेलजोल बनाए रखना आपके लिए बेहतर है क्योंकि भविष्य में इसका लाभ मिल सकता है।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या राशि - भली प्रकार समझ-बूझ कर फैसला लेने से आगे की योजनाओं में सफलता की आशा रखी जा सकती है। किसी भी स्थिति में स्वयं पर भरोसा नहीं खोयें। समय के सदुपयोग से लाभ होगा। कोई आपको बहका रहा है जिसके कारण संभव है कि आप परेशानी में पड़ जाएं।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला राशि - बहुत संभव है कि सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने का योग बने। कोई नई उपलब्धि आपको प्राप्त हो जाए, इसकी पूरी संभावना बनती है। मेहनत करें, आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। भाई-बहनों से संबंध बेहतर बना कर रखें तो आपके लिए आज का दिन यादगार बन सकता है।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक राशि - संभव है कि दोपहर से पहले ही कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति हो। धन का प्रवाह भी कुछ बेहतर होगा। बिजनेस यात्रा से भी लाभ होना संभावित है। जल्दबाजी में किसी को धन न दें। पशु, पक्षियों की सेवा में समय दे सकते हैं। समय आपके लिए बहुत अनुकूल है।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु राशि - घर के लोगों का खराब स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ज्यादा गर्मी से बचने का प्रयास करें। धनोपार्जन के अतिरिक्त उपायों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। वैसे भी दूसरा चन्द्रमा धन के मामलों में बुरा नहीं है।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर राशि - स्वास्थ्य में सुधार होगा। नाते-रिश्तेदारों से मेलजोल बढ सकता है। कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। वाहन बहुत ध्यान से चलाएं। दूध या दूध से बनी हुई चीजों का दान करें। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। इसके कारण आपको मान-सम्मान की प्राप्ति की संभावना बनेगी।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुंभ राशि - सोच समझकर बोलना आपके लिए अच्छा होगा। अच्छा बोलेंगे तो अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। कुछ बड़े लोग आपकी मदद कर सकते हैं। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा। खर्च की अधिकता परेशान करेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन राशि - वाहन या अचल संपत्ति की खरीद की चर्चा होगी। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आज ध्यान देकर कार्य करें, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आज लाभ की स्थिति में कुछ कमी दिखाई देती है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×