For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (23 दिसंबर 2022)

अधिक काम की वजह से जरूरी इवेंट मिस कर सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ हंसी मजाक करेंगे। रियल एस्टेट में निवेश से भविष्य में लाभ होगा। फिटनेस रूटीन फोलो करने से आप एक्टिव रहेंगे।

11:25 AM Dec 23, 2022 IST | Desk Team

अधिक काम की वजह से जरूरी इवेंट मिस कर सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ हंसी मजाक करेंगे। रियल एस्टेट में निवेश से भविष्य में लाभ होगा। फिटनेस रूटीन फोलो करने से आप एक्टिव रहेंगे।

आज का राशिफल  23 दिसंबर 2022
मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
Advertisement
अधिक काम की वजह से जरूरी इवेंट मिस कर सकते हैं।  ऑफिस में सहकर्मियों के साथ हंसी मजाक करेंगे। रियल एस्टेट में निवेश से भविष्य में लाभ होगा।  फिटनेस रूटीन फोलो करने से आप एक्टिव रहेंगे।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मैजेंटा
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
Advertisement
पौष्टिक खानपान से आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। दूसरों की परेशानी दूर करने में आप मदद करें। आकर्षक स्कीम की ओर जल्दी अट्रैक्ट ना होएं। ऑफिस की राजनीति से दूर रहने में ही भलाई है। अचानक किसी पार्टी में जाना पड़ सकता है।  शुभ अंक- 4, शुभ रंग- ब्लू
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलेगी। घर पर पूजा पाठ का आयोजन कराना अच्छा रहेगा।  गलत खानपान से सेहत बिगड़ सकती है।  ऑफिस में आपका मन लगेगा और खुशी मिलेगी।  शुभ अंक- 18,
शुभ रंग- ब्राउन
कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। जूनियर्स और सहकर्मी का आप पर भरोसा बढ़ेगा।  परिवार और बच्चों के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें। अच्छी हेल्थ के लिए रेगुलर चेकअप कराते रहे।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ग्रीन
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त) 
आज आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। दूसरे शहर में प्रोपर्टी खरीदने का मन बना सकते है। ऑफिस के काम का स्ट्रेस घर लेकर ना आएं।  शाम के समय खास लोगों के साथ एन्जॉय करेंगे।  पार्टनर के मन में आपके लिए इज्जत बढ़ेगी। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- ग्रे
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
सभी लोगों को खुश रखने का प्रयास आप ना करें। आर्थिक मामलों में दोस्त की सलाह काम आ सकती है। ट्रिप पर जाने से आप रिलैक्स और स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ समय बिताएं और मतभेद दूर करें।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मैरून
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
ज्यादा देर तक जागने से हेल्थ पर असर पड़ेगा। घर आए मेहमानों के साथ अच्छा बर्ताव करें। बाहर के खाने और जंकफूड से दूरी बनाए रखें। अन्याय के प्रति अपनी आवाज जरूर उठाएं। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से दिल को खुशी मिलेगी। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
बड़ा प्रोजेक्ट लीड करने का मौका मिल सकता है। लोगों को आपका मस्ती वाला स्वभाव पसंद आएगा। आगे बढ़ने के अच्छे अवसर को हाथ से ना जाने दें। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। बिना डॉक्यूमेंट्स चेक किए कहीं भी निवेश ना करें। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पिंक
धनु (SAGITTARIUS) :  (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
मन में नेगेटिव विचारों को ना आने दें। खुद पर भरोसा रखें और जमकर मेहनत करें। बॉस खुश होकर आपको प्रमोट कर सकता है।  लंबे समय के बाद फैमिली के साथ घूमने जा सकते है। रोमांटिक अंदाज मे लवर को अट्रैक्ट करने की कोशिश करें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- क्रीम
मकर (CAPRICORN) :  (22 दिसंबर-21 जनवरी)
नई प्रोपर्टी खरीदने के लिए आज अच्छा दिन है। कुछ समस्याएं आपके काम में रूकावट पैदा कर सकती है। योगा और मेडिटेशन से आप एक्टिव और फिट रहेंगे। लोगों से किए अपने वादे पूरे अवश्य करें। नई जगहों पर आज ट्रैवल करने से बचें। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- लाइट ब्लू
कुम्भ (AQUARIUS) :  (22 जनवरी- 19 फरवरी)
आशावादी सोच से लाभ मिलने की उम्मीद है। जो लोग आपकी मदद करें, उनका शुक्रिया अवश्य करें। गलत लोगों की संगत से दूर रहने की कोशिश करें। आपको अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है।  शुभ अंक- 4, शुभ रंग- सिल्वर
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
दोस्तों के साथ लंबी ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा। अपने छिपे हुनर का प्रदर्शन कर सकते हैं। परिवार के साथ थोड़ा समय बिताने की कोशिश करें। कोई शख्स आप पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकता है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीच
Advertisement
Author Image

Advertisement
×