For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (23 जनवरी 2024)

11:15 AM Jan 23, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  23 जनवरी 2024

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) खर्च पर नियंत्रण रख कर अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें। आगे समय आपके पक्ष का हो जायेगा। अभी सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।

क्या करें- अंक 9 का लॉकेट धारण करें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) आज का दिन विशेष अनुकूल है। घर-परिवार में चल रहे तनाव से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से कुछ राहत का अनुभव करेंगे। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना दिखाई देती है।

क्या करें- भूमि नमस्कार करें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह) सूक्ष्म यात्रा का योग बना है। हलांकि लाभ बड़ा हो सकता है। व्यापार में जितना परिश्रम करंेगे उतना ही प्राप्त कर सकेंगे। निकट संबंधियों से सहयोग की अपेक्षा सफल होने की संभावना है।

क्या करें- सरस्वती की सफेद फूलों से पूजा करें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता रह सकती है। अपने स्वभाव में मृदुता बनाएं रखें। लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। सायं तक अवश्य ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

क्या करें- चिंटियों को दाना दें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे) व्यापार में सफलता का योग है। नौकरी पेशा लोगों के रिपोर्ट कार्ड में सुधार होगा। मनोवांछित सफलता का दिन है। कहीं पर्यटन या धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है।

क्या करें- शनि मंदिर में तुला दान करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) की खरीद की चर्चा होगी। खर्च पर नियंत्रण रखा जाना चाहिए। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा।

क्या करें- क्रीम कलर के तकिये का यूज करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते) हालांकि इन दिनों स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी बनी रह सकती है। सावधान रहना चाहिए। कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा के अंधेरे में जाने से बच सकेंगे। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी।

क्या करें- क्लीन सेव रखें।

वृश्चिक- (तो न नि नु ने नो या यि यु) हालांकि कुछ गंभीर समस्याओं के निवारण का रास्ता दिखाई दे सकता है। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात हो सकती है। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। कर्मचारी वर्ग के काम का बोझ बढेगा।

क्या करें- शेर की स्टेचु अपनी पीछे की दीवार पर लगाएं।

धनु- (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। परिवार की स्थिति सुधारने में दिन व्यतीत होगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा।

क्या करें- यलो कलर का कोई स्टोन अपने पॉकेट में रखें।

मकर- (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) इसलिए धन की व्यवस्था के लिए एक से अधिक विकल्पों पर विचार करना चाहिए आर्थिक स्थिति में सुधार। अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की संभावना दिखाई देती है।

क्या करें- काले रंग की अकीक पहनें।

कुंभ- (गु गे गो स सि सु से सो द) संबंधियों से सहयोग प्राप्ति की आशा रख सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे।

क्या करें- अधिनस्थ कर्मचारी को खुश करें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि) सायं तक अवश्य ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के आपके प्रयास सफल नहीं होंगे। भावुक विषयों रूचि बढेगी। बहुत परिश्रम और दूरदर्शिता से कार्य संपन्न कर सकेंगे।

क्या करें- किनिष्ठिका अंगुली में चांदी धारण करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×