For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (23 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 23, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  23 मार्च 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाए अपने काम में ही मन को लगाने का प्रयास करें। चिन्ता न करें शीघ्र ही समय आपके पक्ष का बन जायेगा, लेकिन आज तो किसी समस्या का समाधान संभव नहीं है। हालांकि अपने प्रयासों को जारी रखना चाहिए।
क्या करें - रात्रि में चन्द्र दर्शन करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
सगाई-संबंधों में कोई नई बात आपके हित में उभर कर आ सकती है। महत्त्व के कामों को प्राथमिकता से निपटा लें। खांसी या छाती के रोगों से परेशान रहेंगे। इसलिए स्वास्थ्य के बारे में सजग बने रहें। सायं तक स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा।
क्या करें - देवी माता के मंदिर में जाएं।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है या फिर आगामी योजना बन सकती है। किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के आपके प्रयास सफल नहीं होंगे। इसलिए किसी भी कार्य के लिए पहले से तैयार धरातल को ही प्राथमिकता दें।
क्या करें - खीर और मिश्री का दान करना चाहिए।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
आलस्य को त्याग कर काम पर लग जाने से सफतला संभव है। जीवन में कुछ अप्रिय घटनाएं घटित होने की आशंका हो सकती है। सायं तक कोई कार्य संपन्न होने की संभावना है। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
क्या करें - घर में कोई भी घड़ा खाली नहीं रखें।
%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
खर्च पर नियंत्रण रख कर अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें। अभी समय आपके पक्ष का नहीं है। सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। लोगों की राय को महत्व दें। आपने जो मनसूबे बनाएं हैं उनमें कुछ-कुछ प्रगति हो सकती है।
क्या करें - सफेद रंग की चीजों का अधिकाधिक प्रयोग करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
पीछे किये गये प्रयासों में कुछ अच्छा प्राप्त होने की आशा रखी जानी चाहिए। स्त्री और संतान से भरपूर सहयोग मिल जाने से सुविधा रहेगी। किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। आपके लिए आज लक्ष्य तक पहंुच पाना कुछ हद तक संभव है।
क्या करें - बुधवार को प्रतिदिन रात्रि का भोजन सूर्यास्त से पूर्व करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
ज्यादा प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। लोगों का सहयोग आपको नहीं मिल पायेगा। बिजनेस में कोई नई बात आ सकती है। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का नहीं है। सोचे गए कार्याें के संपन्न होने की संभावना बनी रहेगी।
क्या करें - आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
मांगने पर लोगों का सहयोग मिल सकेगा। अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। किसी पुराने संबंधी या मित्र से मुलाकात संभव है। भाग्य में अवरोध होने से मन अशांत बना रहेगा। जो कुछ सोच रखा है उसका उल्टा होने की आशंका है।
क्या करें - ब्लेक हार्स की स्टेचु अपनी ऑफिस टेबिल पर रखें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
कोई नई चिंता का विषय आ सकता है। यात्रा के लिए भी दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। चन्द्रमा की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है। हालांकि अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे।
क्या करें - सुनहरी या पीले फूलों की माला भगवान को अर्पित करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
सावधानीपूर्वक काम करने से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा व्यतीत हो सकता है। हालांकि बिजनेस यात्रा के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा यद्यपि दूर के किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है।
क्या करें - तेल का दान करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
बहुत संभव है कि जिस पर आप आशा रख रहे हैं वह अपनी बात पर खरा नहीं उतर पाये। इसलिए एक से अधिक विकल्पों पर विचार करना चाहिए। क्योंकि आज आप जैसा सोच रहे हैं वैसा होने की संभावना बिल्कुल नहीं है।
क्या करें - सुनहरा पत्थर पूजा स्थान पर रखें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
दिन की शुरूआत अच्छी प्रकार से होने से कुछ कामों में प्रगति दिखाई दे सकती है। इसलिए अपने प्रयासों में तेजी का रूख रखें। घर में किसी कीमती वस्तु की खरीद हो सकती है या खरीदने की योजना बन सकती है।
क्या करें - कुछ सिक्के पानी में बहाएं।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×