Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (23 सितम्बर 2023)

06:17 AM Sep 23, 2023 IST | Shera Rajput

 मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
वित्तीय सेहत उत्साहजनक रहने वाली है। डेली एक्सरसाइज से फिटनेस अच्छी रहेगी। व्यवसायी प्रोडक्ट प्रमोशन में लग सकते हैं। घर में खुशी और सुकून की स्थिति रहेगी। लकी नंबर : 3, लकी कलर : येलो
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
पैसे को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ेगी। किसी का मार्ग दर्शन समस्या से उबार लेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा से घर में भी इमेज बदलेगीI लकी नंबर : 5, लकी कलर : पर्पल
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
किसी विश्वस्त स्कीम में किस्मत आजमाएंगे। दोस्तों की सलाह हेल्थ पर जादुई असर करेगी। प्रोफेशनल कद बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं। पढ़ाई संबंधी रिसोर्स जुटाना आसान रहेगा। लकी नंबर: 7, लकी कलर : पीच
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
पैसे के मामले में कोई मदद का हाथ बढ़ा सकता है। पुरानी बीमारी से बाहर निकल पायेंगे,सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी खोयी हुई जमीन वापस पा सकेंगे। बड़े इंस्टीट्यूट में एडमिशन का सपना पूरा होगा। लकी नंबर: 8, लकी कलर:डार्क ब्लू
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
कोई उधार लिया हुआ पैसा लौटा सकता है। सेल्फ डिसिप्लीन से फिट और सेहतमंद रहेंगे। महत्वपूर्ण असाइनमेंट के लिए चुनें जा सकते हैं। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने को उत्सुक रहेंगे। लकी नंबर : 4, लकी कलर : मैजेंटा
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
धन का प्रवाह बढ़ने की संभावना है। डॉक्टर के चक्कर से छुटकारा मिलेगा। बॉस को प्रभावित करने में सफल होंगे। दोस्त या रिलेटिव मिलने आ सकते हैं। पार्टनर के साथ लंबी छुट्टी पर जाएंगे। विरासत के तौर पर प्रॉपर्टी मिल सकती है।
लकी नंबर : 22, लकी कलर : व्हाइट
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
आमदनी बढ़ाने के रास्ते खुलने लगेंगे,भरोसा रखें। स्वयं से प्यार करना सीखेंगे,पॉजिटिविटी आएगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपने अनुकूल काम कर सकते हैं। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा,रिलेक्स फील होगा। नए जोड़े गिफ्ट के जरिये अपना प्यार जता सकते हैं। लकी नंबर:17, लकी कलर : ऑरेंज
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
रोजगार का नया जरिया मिलेगा,इनकम बढ़ेगी। जॉब के अतिरिक्त ऊपरी कमाई के संकेत हैं। जीवनशैली सुधारने का असर हेल्थ पर दिखेगा। रिलेक्स होने के लिए लाँग ड्राइव पर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाए रखेगा। लकी नंबर : 11, लकी कलर : रेड
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
कैश रजिस्टर में प्रवाह बने रहने की उम्मीद है। फिटनेस पर की जा रही मेहनत नजर आएगी। करियर ऑप्शन पर फिर से विचार करना होगा। पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांग सकते हैं। लकी नंबर : 9, लकी कलर : मैरून
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
वित्तिय स्वतंत्रता चाहने वालों की इच्छा पूरी होगी। आउटडोर एक्टिविटी शुरू करेंगे,सेहत अच्छी रहेगी। प्रोफेशनल सक्सेस उंचाइयों पर ले जाने वाली है। लकी नंबर : 1, लकी कलर : सैफ्रॉन
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
अच्छी सेविंग वित्तीय मंदी से बचा सकती है। हॉस्पिटल के चक्कर से छुटकारा मिल जाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में हाथ बंटा सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने –फिरने का आनंद लेंगे। उपहार या विरासत के तौर पर प्रॉपर्टी मिलेगा। लकी नंबर : 6, लकी कलर : गोल्डन
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
समझदारी से किया गया निवेश अच्छा रिटर्न देगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सकारात्मक रहेगा। सबआर्डिनेट आपकी अच्छाई का गुणगान करेंगे। संयुक्त परिवार से विरक्त लोग अलग हो सकते हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है,तैयार रहें। लकी नंबर : 8, लकी कलर : ब्राउन

Advertisement
Advertisement
Next Article