For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (24 फरवरी 2024)

05:55 AM Feb 24, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  24 फरवरी 2024

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
राशिपति के अशुभ भाव में जाने से जीवन में धन का प्रवाह रूक सकता है। लोगों की आपके प्रति धारणा नकारात्मक हो सकती है। लेकिन दांपत्य जीवन में मधुरता का संचार होता रहेगा। मांगलिक और धार्मिक कार्यों में खर्च का योग है।
क्या करें - गो-शाला में नंदी को गुड़ खिलाएं।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
आर्थिक लाभ के मार्ग बंद होने की आशंका बनी रहेगी। मन में चंचलता और चिंता का समावेश रहेगा। जितने प्रयास करेंगे उसकी तुलना में परिणाम कम मिलेगा। संतान से मतभेद होंगे। संतान के कॅरियर को लेकर चिंता भी रह सकती है।
क्या करें - केसर का तिलक करें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
आज कार्यों में गतिमंदता रहेगी। आलस्य के कारण भी कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन संतान के कॅरियर के संबंध में कुछ नयापन दिखाई देगा। सगाई-संबंधों को लेकर समय आपके पक्ष का है। रोजगार भी प्रभावित होगा।
क्या करें - खाने में आंवले का प्रयोग करें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
अपनी व्यवहार कुशलता से कार्य सिद्धि होती रहेगी। दिन का आरम्भ अनुकूल रहेगा। जो लोग व्यापारी हैं उनको उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि प्रेम-प्रसंगां और सगाई आदि के मामलों में सावधानी से निर्णय लेना बेहतर होगा।
क्या करें - आटे में चीनी मिलाकर चिंटियों को दें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
राशि शुक्र से प्रभावित होने से भोगविलास में वृद्धि होगी। घर में नई वस्तुओं की खरीदने की संभावना बनेगी। हालांकि संतान के संबंध में चिंता बनी रहेगी। भाग्य स्थान प्रबल होने से नए अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपकी बातों को पर्याप्त महत्व दिया जायेगा।
क्या करें - लाइट ग्रीन रूमाल रखें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
पर्यटन आदि पर व्यय होगा। सामाजिक और राजनीतिक तौर पर सक्रीयता में वृद्धि होने से आय में कमी दिखाई देगी। बेहतर होगा कि अपने काम पर ध्यान लगाया जाए। जीवन की अनित्यता का बोध होने से धर्म के प्रति आस्था में वृद्धि होगी।
क्या करें - क्रीम रंग के कपड़े पहने।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
आपकी राशि से बृहस्पति शुभ स्थिति में होने के कारण लगभग सभी क्षेत्रों में पक्ष मजबूत रहेगा। भूमि, भवन या वाहन के क्रय-विक्रय की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से बाजुओं में दर्द की शिकायत हो सकती है।
क्या करें - श्रीलक्ष्मी का प्रतीक गले में धारण करें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)

स्त्री वर्ग और स्त्री से संबंधित वस्तुओं से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगांे को उच्चाधिकारियों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। धार्मिक स्थानों की यात्राओं में व्यय की अधिकता रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है।
क्या करें - बच्चों के बीच कुछ समय व्यतीत करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
आज आपके बिजनेस में समस्या रह सकती है। साथ ही भोजन और शयन में लापरवाही के कारण स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर रह सकता है। सावधानी रखनी चाहिए। हालांकि प्रेम संबंधों में नई बात आने से प्रसन्नता का अनुभव होगा।
क्या करें - सुबह के नास्ते में मीठे का प्रयोग करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
आठवां चन्द्रमा परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन नवांश में राशिपति की स्थिति सुदृढ बनी हुई है। इसलिए आपका पक्ष पर्याप्त कुछ हद तक संतोषजनक रह सकता है। प्रयास अधिक करने होंगे।
क्या करें - दूसरों की आंखों मे देख कर बोलें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
आर्थिक स्थिति में सुधार से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। मित्रों और रिश्तेदारों के व्यवहार में सुधार होने से तनावमुक्त हो सकेंगे। आपके चाहने पर स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। शुभ निवेशों से आशा रखी जा सकती है।
क्या करें - तेल का दान करें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)
कोई कार्य अचानक आपके पक्ष में हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिए। परिजनों से सौहार्द का वातावरण रहेगा। कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
क्या करें - दूध में केसर का सेवन करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×