Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (24 जनवरी 2024)

07:12 AM Jan 24, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। जो काम जरूरी हो उसका सुबह से ही प्रयास करें। आज समय आपके पक्ष का है इसलिए परिश्रम करेंगे उसी तुलना में उसका लाभ भी मिल जायेगा।
क्या करें - सूक्ष्म श्रीयंत्र हमेशा अपने पॉकेट में रखें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) पूर्व की अपेक्षा आज कुछ राहत का अनुभव होगा। व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। धन संबंधी समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी। लेकिन सायं तक कोई परेशानी आ सकती है।
क्या करें - माता के मन्दिर में जाएं।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह) शुभफलदायक दिन है। किसी नये काम की चर्चा हो सकती है। प्रेम-संबंधों में सफलता मिल सकती है। आपको लगता है कि यह काम बिगड़ सकता है उसके भी सफल होने की संभावना है।
क्या करें - जाम्बिया का पन्ना धारण करें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) बेहतर होगा कि आज अधिक जोखिम नहीं लें। यही आपके लिए ठीक है। शान्तचित्त बैठ कर नित्य कर्म करते रहें। अधिक प्राप्ति की आशा नहीं करें। परिश्रम से ही लाभ मिलने की संभावना है।
क्या करें - ब्लड डोनेट का केम्प अटेण्ड करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे) आज का दिन आपके लिए मनोबल बढ़ाने वाला है। जो कुछ आप प्राप्त करना चाहते हैं उसकी पूरी-पूरी संभावना है कि वह आपको हासिल हो सके। परिजनों का सहयोग मिल सकता है।
क्या करें - कुंकुम का तिलक करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) दोपहर बाद से अचानक समय आपके पक्ष का हो सकेगा। महत्त्व के कामों को प्राथमिकता से निपटा लें तो जीत में रहेंगे। हालांकि धन आने के योग बन रहे हैं लेकिन ऐसा शाम तक संभव होगा।
क्या करें - किन्नर को दान दें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कई दिनों से लटक रहे काम आज पूर्ण हो सकते हैं। अतः अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। सरकार से संबंधित किसी योजना से भी लाभ होने की संभावना है।
क्या करें - गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु) सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा को ठेस लग सकती है। मान-सम्मान में कमी का अनुभव होगा। लोगों से मेल-मुलाकात में समय व्यतीत होगा। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो परिणाम बहुत अच्छे नहीं होंगे।
क्या करें - चिंटियों को दाना दें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) परिवार में किसी का स्वास्थ्य आपके लिए नई परेशानी ला सकता है। न चाहते हुए भी आपका व्यय बढ जाने की आशंका बनी है। स्वयं के लिए भी चोट-मोच का भय बना रह सकता है।
क्या करें - दुर्वा श्रीगणेश जी का अर्पित करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) खर्च पर नियंत्रण रख कर ही चले तो ही आगे समय सुचारू रह पायेगा। अन्यथा ऋण लेने की आवश्यकता पैदा हो सकती है। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है। उतावलेपन से बचने का प्रयास करें।
क्या करें - केलों का दान करें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द) वर्तमान में जो कुछ चल रहा है वही आपको आगे बेहतर परिणाम देगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।
क्या करें - सुनहरा पत्थर पूजा स्थान पर रखें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि) किसी नये बिजनेस पर चर्चा होगी। यदि कोई बिजनेस संबंधी यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना भी बन सकती है। लेकिन उतावलेपन से बचने का प्रयास करें। आलस्य का त्याग करें।
क्या करें - नम्बर आठ का बल दें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Next Article