Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (25 जनवरी 2024)

06:00 AM Jan 25, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) बुद्धि द्वारा अपनी कार्य कुशलता को बढाने की आशा और उसमें कुछ हद तक सफलता मिल जानी संभव है। दूर स्थान से शुभ समाचारों का संचार होगा। प्रापर्टी की खरीद की चर्चा हो सकती है।
क्या करें - किन्नर को सिक्के दान करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बहुत ही सोच समझ कर कोई फैसला लें। अभी बिजनेस की दृष्टिकोण से समय आपके अधिक अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी में बढोतरी होगी।
क्या करें - स्वर्ण धातु की कोई मुद्रिका धारण करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) कोई चिन्ताजनक समाचार मिल सकता है। इसलिए केवल अपने तक ही सीमित रहें। दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा। लेकिन इसके साथ ही आपको कई विशेष सहूलियतें भी मिल सकती हैं।
क्या करें - किन्ही दो धातुओं की मिक्स रिंग पहने।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) अतिथि सत्कार का अवसर मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। आर्थिक हित साध सकेंगे। चिन्ता करने के स्थान पर अपने प्रयासों को बढाये।
क्या करें - शुक्रवार को संतोषी माता के मंदिर में जाएं।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) पूरा दिन बैचेनी और मानसिक परेशानी में व्यतीत हो सकता है। दूसरों से अकारण ही उलझना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। यात्रा को स्थगित रखें। सफेद वस्त्र पहनें। दोपहर बाद समय आपके पक्ष का है।
क्या करें - लाल धागे में कौड़ियां धारण करें

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) कुछ अप्रिय घटनाएं घटित हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट के कारण स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। काम निकालने की प्रवृति आपके लिए घाटे का सौदा होगी। इसलिए थोड़ी कोशिशों के बाद ही सफलता मिल जाने की संभावना है।
क्या करें - खान-पान में सावधानी रखें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है। कार्य सिद्धि से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। सोचे गये कामों के समय पर पूरा होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा।
क्या करें - बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) परिवार के किसी सदस्य को समस्या हो सकती है। बहुत कोशिशों के बाद भी परिजनों से कुछ हद तक मतभेद उभर कर आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। विषमताओं से छुटकारा मिल सकेगा।
क्या करें - एक मुट्ठी काली उड़द दान करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) चोट-मोच का भय बना रहेगा। वाहन आदि में सावधानी रखी जानी चाहिए। चिन्ता और क्लेश के कारण स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। यात्रा में कष्ट होगा। दोपहर बाद समय आपके पक्ष का हो जायेगा।
क्या करें - दूसरों की सलाह का महत्व दें तो लाभ होगा।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) सगाई-संबंधों में कुछ उतार-चढाव के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण मनोबल में तेजी से वृद्धि होगी। सेहत ठीक बनी रहेगी। समय पर दवा-दारू की व्यवस्था हो सकेगी।
क्या करें - चांदी का छल्ला अंगूठे में धारण करें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) आर्थिक स्थिति में भारी उथल-पुथल की संभावना दिखाई देती है। बहुत प्रयासों के बाद भी जरूरी नहीं कि आप कुछ अच्छा प्राप्त कर ही पायें। शान्त बने रहें। चिंता से निकल जाने की संभावना दिखाई देती है।
क्या करें - फूलों से श्रीशिव की पूजा करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है। हालांकि कुछ अनावश्यक व्यय हो सकता है। लेकिन कार्य योजना में इच्छित सफलता मिल जायेगी। समय में सुधार होने से लोगों आपकी सहायता को हाथ आगे बढायेंगे।
क्या करें - नम्बर 1 का बार बार प्रयोग करें।
क्या करें – अपने गुरू का ध्यान करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article