Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (25 नवंबर 2022)

खुद को पहले से ज्यादा फिट और हेल्दी महसूस करेंगे। सोच-समझकर ही अपना पैसा कहीं भी खर्च करें। पर्सनल काम की वजह से ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं।

05:06 AM Nov 25, 2022 IST | Desk Team

खुद को पहले से ज्यादा फिट और हेल्दी महसूस करेंगे। सोच-समझकर ही अपना पैसा कहीं भी खर्च करें। पर्सनल काम की वजह से ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं।

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)

खुद को पहले से ज्यादा फिट और हेल्दी महसूस करेंगे। सोच-समझकर ही अपना पैसा कहीं भी खर्च करें। पर्सनल काम की वजह से ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के साथ घूमने जा सकते हैं। करीबी की दी सलाह आपको परेशानी से निकलने में मदद करेगी। 

शुभ अंक- 15, शुभ रंग- रोयल ब्लू

वृष (TAURUS) :(21 अप्रैल- 20 मई)
Advertisement

जरूरत से अधिक डाइटिंग सेहत के लिए ठीक नहीं। पैसों के मामले में दूसरों पर निर्भर ना रहें। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने की संभावना है। नया घर खरीदने का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स आज खेल-कूद में भाग ले सकते हैं। 

शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मैजेंटा

मिथुन (GEMINI) :(21 मई- 21 जून)

एक्सपर्ट्स की सलाह से वजन कम करने में सफल होंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए नए स्रोत तलाशने होंगे। प्रतिस्पर्धा में विरोधियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है। प्रेम प्रसंग में भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। 

शुभ अंक- 5, शुभ रंग- बॉटल ग्रीन

कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)

फिट रहने के लिए सप्लीमेंट्स का सहारा ना लें। इंटरव्यू में प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन अच्छे से करें। शादी या अन्य समारोह की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। जल्द विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। काम के कारण दूसरे शहर में शिफ्ट होना पड़ सकता है। 

शुभ अंक- 3, शुभ रंग- रेड

सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त) 

दिन की शुरूआत से ही ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नई नौकरी की तलाश आज पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की साजिश से बचकर रहें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के मामले में लापरवाही ना बरतें। आपके प्रयासों से लव लाइफ में मजबूती आएगी। 

शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पीच

कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)

लापरवाही के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई पसंदीदा महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों पर काम का बोझ रहेगा। घर पर जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। छात्र मन लगाकर अपने सभी प्रोजेक्ट्स पूरे करेंगे। 

शुभ अंक- 17, शुभ रंग- बैंगनी

तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

आज सभी बीमारियां आपसे दूर रहेगी। सीनियर्स की सलाह से आपको काफी मदद मिलेगी। परिवार के साथ हास्य-मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। अच्छी आमदनी के कारण आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। प्रोपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। 

शुभ अंक- 6, शुभ रंग- लेमन

वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर) 

कम ब्याज दर में लोन मिल सकता है। दिन की शुरूआत एक्सरसाइज और योगा के साथ करें। परिवार के सपोर्ट से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। मित्र आपको घर पर पार्टी के लिए बुला सकता है। लवर के खराब मूड के कारण रोमांस की संभावना कम है। 

शुभ अंक- 18, शुभ रंग- ब्राउन

धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

अच्छी आमदनी के कारण नया वाहन खरीद सकते हैं। ऑफिस में विरोधी आपके आइडियाज़ को नकार सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन से निकालने की कोशिश करें। परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं। लवर के लिए अधिक समय निकालने का प्रयास करें। 

शुभ अंक- 22, शुभ रंग- स्काई ब्लू

मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)

नए प्रोजेक्ट के लिए लोन लेना पड़ सकता है। जॉब कर रहे युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांग सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में भाग लेने से मन शांत रहेगा। लवर के साथ वाद-विवाद करने की कोशिश ना करें। 

शुभ अंक- 4, शुभ रंग- फिरोज़ी

कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)

हेल्थ के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। कोई कीमती चीज आपसे गुम हो सकती है। लंबी यात्रा सुखद एवं आरामदायक रहेगी। बड़ा प्रोजेक्ट लीड करने का मौका मिल सकता है। शाम के समय लवर सारा प्लान खराब कर सकता है। 

शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मैजेंटा

मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)

वजन कम करने के प्रयास सफल होंगे। किसी लॉटरी या शर्त में पैसा जीत सकते हैं। समाज में जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश करें। युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर ऑप्शन्स मिलेंगे। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।  

शुभ अंक- 7, शुभ रंग- मैरून

 

Advertisement
Next Article