For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (26 फरवरी 2024)

05:29 AM Feb 26, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  26 फरवरी 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4
मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आर्थिक स्थिति में भारी उथल-पुथल की संभावना दिखाई देती है। बहुत प्रयासों के बाद भी जरूरी नहीं कि आप कुछ अच्छा प्राप्त कर ही पायें। शान्त बने रहें। यात्रा के लिए, विशेष तौर पर बिजनेस यात्रा के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा।
क्या करें - स्वर्ण धातु का छोटा पीस पाॅकेट में रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
सगाई-संबंधों में कुछ उतार-चढाव के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण मनोबल में तेजी से वृद्धि होगी। पीछे किये गये प्रयासों में कुछ प्रतिफल प्राप्त होने की आशा रखी जानी चाहिए।
क्या करें - श्रमिकों को कुछ उपयोगी वस्तु भेंट दें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
आपने जो मनसूबे बनाएं हैं उनमें कुछ-कुछ प्रगति हो सकती है। लेकिन इसके साथ ही मानहानि की आशंका बनी रहेगी। जिन लोगों पर आपको ज्यादा भरोसा है वहीं आपके लिए कोई परेशानी पैदा कर सकते हैं। यदि व्यापारिक यात्रा है तो नहीं करें।
क्या करें - साबुत मूंग दान करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
गोचर ग्रह ठीक है। यदि जन्म कुंडली के दशा-अन्तर्दशा भी शुभ है तो किसी नये काम की योजना पर काम हो सकता है। स्त्री और संतान से भरपूर सहयोग मिल जाने से सुविधा रहेगी। किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है।
क्या करें - सोमवार का व्रत करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अनुकूल समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। यात्रा योग है। हालांकि प्रयास एक से अधिक करने होंगे लेकिन सफलता निश्चित है। दोस्तों से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। मौकों का लाभ उठाने के प्रयास करने चाहिए।
क्या करें - चिंटियों को दाना दें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
राशि पर चन्द्रमा होने से अतिथि सत्कार का अवसर मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। आर्थिक हित साध सकेंगे। जीवन में कुछ अच्छा घटित हो सकता है। पीछे जो प्रयत्न किये हैं उनका प्रतिफल मिल सकता है।
क्या करें - राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
आज के दिन पूरा दिन बैचेनी और मानसिक परेशानी में व्यतीत हो सकता है। दूसरों से अकारण ही उलझना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। यात्रा को स्थगित रखें। समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति भी सावचेत बने रहें।
क्या करें - अंक 6 की शुभता बढ़ाएं।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
हासपरिहास का वातावरण बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में क्षणिक सफलता की उम्मीद लगा सकते हैं। धन संबंधी सुविधा में कुछ विस्तार होने की संभावना बन रही है। राशि पर पड़ा चन्द्रमा यात्रा करवा सकता है। यश और प्रसिद्धि प्राप्त कर सकेंगे।
क्या करें - स्वभाव में मृदुता लाएं।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
भली प्रकार समझबूझ कर फैसला लेने से आगे की योजनाओं में सफलता की आशा रखी जा सकती है। किसी भी स्थिति में स्वयं पर भरोसा नहीं खोयें। धनोपार्जन के अतिरिक्त उपायों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें - लकड़ी से बना अशोक-स्तम्भ अपने घर में रखें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
घर-गृहस्थी की सुख-शान्ति में आप व्यस्त रहेंगे। असम्भावित और आश्चर्यजनक घटनाएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। परिजनों से मतभेदों के कारण मानसिक शान्ति के भंग हो जाने का अंदेशा बना रहेगा। दक्षिण दिशा की यात्रा से लाभ हो सकता है।
क्या करें - अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
परिजनों से ज्यादा आशा नहीं रखें। वादविवाद से दूर रहें। अन्यथा मानहानि की आशंका बनी रहेगी। समाज में कुछ लोग आपका अहित करना चाहेंगे। मित्र नक्षत्र के कारण कार्यों में अचानक सुधार की संभावना जरूर बन रही है।
क्या करें - अंक 8 का लाॅकेट धारण करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
किसी मांगलिक कार्य में शिरकत करने का अवसर प्राप्त होगा। पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात हो सकती है। गोचर के कुछ बड़े ग्रह आपके पक्ष के नहीं है। इसलिए जो चल रहा है उसे ही ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। इधर-उधर हाथ पैर मारना उचित नहीं होगा।
क्या करें - भूमि नमस्कार करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×