Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (26 जनवरी 2021)

घर की पुनः मरम्मत एवं निर्माण का कार्य आरम्भ करा सकते हैं। ग्रह गोचर की अनुकूलता बनी हुई है। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थी को नई उपलब्धि मिलेगी। किसी हमत्वपूर्ण अनुसंधान के लिए पुरस्कृत हो सकते हैं। वाह​नादि मंदगति से चलाएं।

04:30 AM Jan 26, 2021 IST | Desk Team

घर की पुनः मरम्मत एवं निर्माण का कार्य आरम्भ करा सकते हैं। ग्रह गोचर की अनुकूलता बनी हुई है। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थी को नई उपलब्धि मिलेगी। किसी हमत्वपूर्ण अनुसंधान के लिए पुरस्कृत हो सकते हैं। वाह​नादि मंदगति से चलाएं।

मेष (ARIES) : राजकीय क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। राजनयिक संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। मित्र के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से नाखुश रहेंगे।
Advertisement
वृष (TAURUS) : माता-पिता द्वारा आज संपत्ति का वंटवारा हो सकता है। भाइयों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। व्यापारी कार्य के सिलसिले में किसी दूर-दराज की यात्रा पर जा सकते हैं। पेपर वर्क करते समय दस्तावेजों को भलीभांति पढ़ लें, हानि की आशंका बन सकती है।
मिथुन (GEMINI) : घर की पुनः मरम्मत एवं निर्माण का कार्य आरम्भ करा सकते हैं। ग्रह गोचर की अनुकूलता बनी हुई है। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थी को नई उपलब्धि मिलेगी। किसी हमत्वपूर्ण अनुसंधान के लिए पुरस्कृत हो सकते हैं। वाह​नादि मंदगति से चलाएं।
कर्क (CANCER) : सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। कुछ नए कार्य करवाने के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। कुछ हानि की आशंका भी बनी हुई है। पत्नी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चि​तिंत रहेगा।
सिंह (LEO) : परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। शाम के समय कुछ मनोरंजन संबंधी योजना बन सकती है। विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला मित्र के संबंधों को मर्यादित रखें, अपयश की आशंका बन सकती है।
कन्या (VIRGO) : माता से अत्यधिक लगाव रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं। शारीरिक रोग से पीड़ित व्यक्ति अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें, गरीष्ठ भोजन न करें। मजदूर वर्ग दोपहर के बाद बिल्डिंग एवं कारखानों में कार्य करते समय सावधानी रखें।
तुला (LIBRA) : भूतकाल की नकारात्मक बातें वर्तमान जीवन पर हावि न होने दें। मानसिक कष्ट मिल सकता है। व्यावसायी अपने कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं। सहयोगियों की गतिविधियों पर निगरानी अवश्य बनाए रखें। शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : धार्मिक विचारों से अभिप्रेरित होंगे। किसी संत-महात्मा की मुलाकात से भक्ति भावना जागृत होगी। बिगड़े हुए कार्य बनने के आसार नजर आएंगे। व्यापारी वर्ग कारोबार के सिलसिले में नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। जेबकतरों से सावधान रहें।
धनु (SAGITTARIUS)  : अध्ययनरत युवाओं को नौकरी हेतु साक्षात्कार के लिए योग बन रहे हैं। अतः अध्ययन के प्रति और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। समय एवं ग्रह-गोचर आपके पक्ष में हैं। पति-पत्नी के बीच किसी मुद्दे को लेकर थोड़ा मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है।
मकर (CAPRICORN)  : घर में संतान एवं पत्नी की छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न उत्पन्न होने दें। अकारण क्रोध से बचें। अपने कारोबार पर विशेष ध्यान दें। वित्तीय सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को बैंकिंग, बीमा, शेयर मार्केट, रियल स्टेट आदि के कार्यों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : अपने असूलों और सिद्धांतों से किसी प्रकार का समझौता न करें। लालच को बढ़ावा न दें, अपने स्वाभीमान पर आंच न आने दें। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : अपने कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को उच्चाधिकारी की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। तनाव न लें, ये सब चलता है अपने कार्य पर विशेष ध्यान दें। दोपहर के बाद कुछ शारीरिक कष्ट मिल सकते हैं।
Advertisement
Next Article