Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (26 जनवरी 2024)

06:00 AM Jan 26, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) असम्भावित और आश्चर्यजनक घटनाएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। परिजनों से मतभेदों के कारण मानसिक शान्ति के भंग हो जाने का अंदेशा बना रहेगा। यात्रा से लाभ होने की संभावना है।
क्या करें - तीन दिन लगातार संध्या वंदन करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) यात्रा-प्रसंग का योग होने पर सफलता की आशा रखी जा सकती है। अनुकूल और लाभप्रद स्थिति बन रही है। कुंठा और परेशानियों से कुछ राहत का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है।
क्या करें - रात्रि में चन्द्र दर्शन करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) कार्य स्थल में भी सफलता अर्जित कर सकेंगे। राज्य कर्मचारियों की रिपोर्ट कुछ बेहतर होगी। आधे-अधूरे काम समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि मित्रों और संबंधियों से निराशा हाथ लगेगी।
क्या करें - भगवान श्रीकृष्ण का अंकन किया हुआ लॉकेट धारण करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) भली प्रकार समझबूझ कर फैसला लेने से आगे की योजनाओं में सफलता की आशा रखी जा सकती है। किसी भी स्थिति में स्वयं पर भरोसा नहीं खोयें। दूषित वातावरण से स्वयं का निकाल पाने में सफल रहेंगे।
क्या करें - शनि देव के मंदिर में जाएं।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) मानहानि की आशंका बनी रहेगी। जिन लोगों पर आपको ज्यादा भरोसा है वहीं आपके लिए कोई परेशानी पैदा कर सकते हैं। यदि व्यापारिक यात्रा है तो नहीं करें। सफलता में न्यूनता दिखाई देगी।
क्या करें - स्वभाव में मृदुता लाएं।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) लटक रहे कामों में प्रगति दिखाई देगी। लोगों में आपकी छवि में काफी कुछ सुधार हो सकता है। स्थायी संबंधों यथा सगाई आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यकर्ता महिलाओं को भी लाभ हो सकता है।
क्या करें - कांस्य की रिंग मध्यमा अंगुली में धारण करें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) चारों तरफ से निराशा का वातावरण बन सकता है। आपने जिसके भरोसे वादा किया था उसके पूर्ण होने में शंका हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर रहेगा। किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के प्रयास सफल नहीं होंगे।
क्या करें - ज्यादातर समय सफेद वस्त्र पहनें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) परिवार में प्रसन्नता का संचार होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलेगी। इसलिए किसी भी कार्य के लिए पहले से तैयार धरातल को ही प्राथमिकता दें।
क्या करें - मध्यमा अंगुली चांदी धारण करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) व्यर्थ और निरर्थक चिन्ताओं में बढोत्तरी होगी। बहुत प्रयासों के बाद क्षणिक सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। व्यापार में लाभ-हानि के झूले में झूलते रहेंगे। साझेदारी के बिजनेस पर बात हो सकती है।
क्या करें - क्लीन सेव रखें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) समक्ष व्यक्ति से पूरे आत्मविश्वास से बात करें तो आपका काम बन सकता है। कुल-मिलाकर समय आपके पक्ष का है। व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि दिखाई देती है। लोगों से मेल-मुलाकात का लाभ मिल सकेगा।
क्या करें - बच्चों को चॉकलेट दें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) बिगड़े कामों में आप स्वयं सुधार कर पाने में सक्षम हो सकेंगे। धर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। आकस्मिक रूप से धन आने की संभावना बन सकती है। किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने में सफल हो सकेंगे।
क्या करें - विवादों से बचने की कोशिश करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) पीछे किये गये कार्यों से भाग्यवृद्धि होगी। संगी-साथी का सहयोग मिल जाने से आपके कुछ हित सार्थक हो सकेंगे। किसी स्थान विशेष पर जाने की चर्चा हो सकती है। चोट-मोच का भय बना रहेगा।
क्या करें - धार्मिक स्थान की यात्रा करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article