For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (27 दिसम्बर 2023)

06:22 AM Dec 27, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  27 दिसम्बर 2023

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 5

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) मनी सर्कुलेशन अच्छा रहेगा। रूके हुए कार्य के बनने की संभावना बनी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बनेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का संचार होगा।
क्या करें - लाल धागा कलाई में बांधें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 5

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) हालांकि भाग्य का साथ रहेगा, लेकिन प्रेम-प्रसंगांें में सफलता संदिग्ध रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा नहीं रखें। सोचे गये कामों के पूरा होने की संभावना है।
क्या करें - शनि का छाया दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 4

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह) चन्द्र और नक्षत्र दोनों ही आपके पक्ष के हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को करने का अच्छा समय है। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। लोगांे की आपके प्रति धारणा में सुधार होगा।
क्या करें - यदि सुविधा हो तो आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 4

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) खर्च की अधिकता से चिंता रहेगी। दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें। मान हानि की आशंका बन सकती है। ऑफिस में आपको अनसुना किया जायेगा।
क्या करें - नारियल में घी और चीनी भर कर चींटियों को दें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 5

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे) आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि और उसमें मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा।
जायेगा।
क्या करें - केसर का तिलक करना चाहिए।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 4

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है। कार्यकर्ता महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी।
क्या करें - एक अंगुली में हमेशा ब्रोज पहने रखें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 4

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते) प्रेम संबंधों में नवीनता का आभास हो सकता है। प्रपोज करने के लिए आज का दिन ठीक है, मन माफिक जवाब मिलने की संभावना है। घूमने या पर्यटन पर बात हो सकती है।
क्या करें - शनि मंदिर जाएं।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 4
वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु) आठवां चन्द्रमा परेशानी दे सकता है। इसलिए आवेश में कोई फैसला नहीं लें। इमोर्पेन्ट डिसिजन को अभी पेंडिंग रखना ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर दिखाई देता है।
क्या करें - पानी में सिक्के बहाएं।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 4

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) प्रेम संबंधों में नवीनता का बोध होगा। सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की संभावना अधिक है। साझेदारी के संबंध में कोई चर्चा हो सकती है। असमंजस की स्थिति से निकलने का योग बनेगा।
क्या करें - अंक 3 की शुभता बढ़ाएं।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 4

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) भावुक विषयों रूचि बढेगी। बहुत परिश्रम और दूरदर्शिता से कार्य संपन्न कर सकेंगे। सफलता और गौरव प्राप्त करने की आशा रखी जा सकती है।
क्या करें - मोगरे के इत्र का प्रयोग करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 4

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें - घर से निकलते ही कुछ कदम पूर्व दिशा की तरफ चलें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 1 3

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि) जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है।
क्या करें - श्रीविष्णु की अराधना करें।

- Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×