Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (27 जनवरी 2024)

05:55 AM Jan 27, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) घर-गृहस्थी की सुख-शान्ति में आप व्यस्त रहेंगे। धनोपार्जन के अतिरिक्त उपायों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी।
क्या करें - लाल धागा दायीं कलाई पर बांधें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना बराबर बनी रहेगी। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है।
क्या करें - खीर में मिश्री डाल कर मंदिर में दान करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) स्त्री और संतान से भरपूर सहयोग मिल जाने से सुविधा रहेगी। स्वास्थ्य में अनुकूलता का अनुभव होगा। किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। आज छोटा जोखिम लिया जा सकता है।
क्या करें - श्रीविष्णु के प्रातः दर्शनों का लाभ लें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) सफलता के मार्ग बंद रहेंगे। सुकून की जिन्दगी में कोई बुरा समाचार प्राप्त होने की आशंका बनी रहेगी। खर्च की अधिकता भी आपको परेशान कर सकती है। धन संबंधी मामलों में खराब दिन है।
क्या करें - श्रीशिव का जल से अभिषेक करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) चिंता करने की आवश्यकता नहीं है दोपहर बाद समय आपके पक्ष का आरम्भ हो जायेगा। यात्रा से लाभ हो सकेगा। प्रतिष्ठित लोगों से सपर्कों का लाभ मिलेगा। विचारों में सकारात्मक सुधार होगा।
क्या करें - श्रीविष्णु के मंदिर में जाएं।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) चिंता और संकटों से निकल जाने की संभावना दिखाई देती है। समय में सुधार होने से लोगों आपकी सहायता को हाथ आगे बढायेंगे। यात्रा से लाभ होगा। भाग्य का साथ मिल सकता है।
क्या करें - कांस्य का एक चौरस टुकड़ा पॉकेट में रखें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) महत्व के कामों को सुबह के स्थान पर दोपहर बाद करें तो सायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। मिश्रित फलप्रद दिन रहेगा। व्यापारिक यात्रा न करें। और अधिक प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है।
क्या करें - सफेद फूलों से श्रीशिव की पूजा करें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) कुछ सुअवसर मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है। काम में मन लगाना आपके लिए हितकर है। सायं तक शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना बन सकती है।
क्या करें - चिंटियों को दाना दें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) आज सायं तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। महत्व के कामों को दोपहर बाद करें तो सफलता का प्रतिशत बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग से आपके संपर्कों में आशानुकूल सुधार की संभावना बनी रहेगी।
क्या करें - गुरूवार के व्रत करें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) गलत निर्णय की आशंका बनी रहेगी। असमंजस की स्थिति के कारण खर्चों में बढोतरी होगी। आज भाग्य का साथ नहीं है। इसलिए जरूरी है कि बुजुर्गों का आशिर्वाद ले कर ही आज के दिन का आगाज करें।
क्या करें - घर में यदि मकड़ी के जाले हैं तो उन्हें हटाएं।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) कुछ अप्रिय घटनाओं से त्रस्त रहेंगे। विद्यार्थी और बुद्धिजीवी वर्ग के लिए समय अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव होगा। परिश्रम की अधिकता बनी रहेगी। समय आपके पक्ष का नहीं है।
क्या करें - केतु के मंत्र जाप करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) न चाहते हुए भी किसी की सहायता करनी पड़ सकती है। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा योग है। वाणी में मधुरता रखने से ज्यादा लाभ में रहेंगे।
क्या करें - तर्जनी अंगुली स्वर्ण धारण करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article