For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (28 दिसम्बर 2023)

06:28 AM Dec 28, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  28 दिसम्बर 2023

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 5

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। अपने प्रयासों में तेजी का रूख करें। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरद-हस्त प्राप्त हो सकेगा।
क्या करें - अपनी टेबल पर लकड़ी का पिरामिड रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 5

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा। कोई मुश्किल काम के पूरा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा।
क्या करें - कुंकुम का तिलक करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 4

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।
क्या करें - कांस्य की रिंग धारण करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 4

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
नए की बजाए पुराने पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें तो सायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। न चाहने पर भी कुछ रिश्तों में खटास आ सकती है।
क्या करें - सफेद मिठाई का दान करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 5

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण कार्यांे में गति प्राप्त होगी। लोगों का सहयोग मिल सकेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें - सूर्य का लॉकेट धारण करें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 4

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें। भाग्य का साथ नहीं होने से नई चिन्तओं का उदय हो सकता है।
क्या करें - किन्नर को किसी वस्तु का दान करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 4

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके कारण आपके मान-सम्मान की हानि की आशंका बनी रहेगी। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा।
क्या करें - मिथ्या भाषण से बचें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 4
वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
साझेदारी में आपका पक्ष बेहतर हो सकता है। आप खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें। आगे समय आपके लिए अच्छा दिखाई देता है।
क्या करें - तांबे की बनी हुई छोटी त्रिशूल अपनी पॉकेट में रखें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 4

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है। व्यापारी में कोई नया प्रयोग हो सकता है। रोजमर्रा के कामों में सहूलियतें प्राप्त हो सकेंगी।
क्या करें - पीले रंग की ध्वजा घर की छत्त पर लगाएं।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 4

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। मांगी गई सहायता मिल सकेगी। यदि कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है।
क्या करें - उत्तर दिशा में कोई भारी वस्तु रखी है, तो उसे हटाएं।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 4

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
परिजनों से सामंजस्य बनाने की कोशिशों पर कुठाराघात होगा। आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का पुरजोर प्रयास करेंगे।
क्या करें -
मिट्टी छोटे के कलश तिल का दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 1 3

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)
कुछ कार्य सरलता से पूर्ण होने की संभावना से मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना पर बात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
क्या करें - अंक तीन की शक्ति का बढ़ाएं।
Astrologer Satyanarayan Jangid
Email- astrojangid@gmail.com

- Astrologer Satyanarayan Jangid
- Email- astrojangid@gmail.com

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×