For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (28 फरवरी 2024)

06:01 AM Feb 28, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  28 फरवरी 2024

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
यदि बिजनेस से संबंधित यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना निश्चित बन सकेगी। स्वास्थ्य का पाया उत्तम है। आपके विचारों से समाज लाभान्वित हो सकेगा। राशिपति की उत्तम स्थिति और अच्छे घर का चन्द्रमा नए अवसरों को प्रदान करेंगे। लोगों में आप प्रशंसा के केन्द्र में बने रह सकते हैं।
क्या करें - माता के मन्दिर में जाएं।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
सबसे महत्वपूर्ण तो यह है कि जो आप सोच रहे हैं उसका कोई धरातल है भी या नहीं। आज का दिन इसी सोच विचार में व्यतीत होने वाला है। वाहन सुख का योग है। प्रेम-प्रसंगों में बाधा के साथ सफलता मिल सकती है।
क्या करें - किन्नर को दान दें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
सोचे गये कार्य के पूर्ण होने की संभावना है। अपने प्रयासों मे तेजी लाएं। चन्द्रमा आपके पक्ष का है इसलिए सायं तक कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति भी संभव है। समाज में आपका मान-सम्मान होगा। यात्रा का योग है। थोड़ी कोशिश में धन लाभ होगा।
क्या करें - चिंटियों को दाना दें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
आज ऐसा कुछ नहीं होगा जैसा कि आपने सोच रखा है। बेहतर है कि एक से अधिक विकल्पों पर ध्यान दें। किसी एक के भरोसे रहने से समस्या आ सकती है। अधिक व्यय से परेशान रहेंगे। वैसे भी आज कुलमिलाकर दिन अच्छा नहीं रहेगा।
क्या करें - दुर्वा श्रीगणेश जी का अर्पित करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
आज आपकी राशि से चन्द्रमा की स्थिति तो ठीक है लेकिन दूसरे ग्रह खराब स्थिति में होने से पूरा लाभ मिलने में शंका है। फिर भी अपने प्रयास जारी रखें। लेकिन रिपोर्ट अच्छी नहीं जायेगी। तरल पदार्थों से लाभ हो सकता है।
क्या करें - सुनहरा पत्थर पूजा स्थान पर रखें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
दांपत्य जीवन में सामंजस्य का वातावरण बना रहेगा। किसी रिश्तेदारी में जाने का योग है। खर्च में बढ़ोतरी होगी। लेकिन दिन में हर्षोल्लास बना रहेगा। किसी शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। नौकरी पेशा लोगों को आज अतिरिक्त परिश्रम करना होगा।
क्या करें - नम्बर पांच को बल दें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
आज बहुत संभव है कि सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने का योग बने। कोई नई उपलब्धि आपको प्राप्त हो जाए, ऐसा होगा। आज का दिन यादगार बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नाते-रिश्तेदारों से मेलजोल बढ सकता है।
क्या करें - बेकार की बातों में उलझने का प्रयास नहीं करें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना हुआ है। वाहन चालन में भी सावधानी रखनी चाहिए। चोट-मोच का भय बना रहेगा। लोगों को आपके व्यवहार से शिकायत हो सकती है। कार्यों में सफलता का योग बनता है। लेकिन आंखों संबंधी किसी रोग से ग्रस्त हो सकते हैं।
क्या करें - दूसरों की सलाह का महत्व दें तो लाभ होगा।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
बिजनेस यात्रा के लिए दिन ठीक है। किसी नये बिजनेस की योजना पर बात हो सकती है। अविवाहितों को कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। नये लोगां से सम्पर्क बनाना लाभदायक होगा। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
क्या करें - चांदी का छल्ला अंगूठे में धारण करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
आज अनावश्यक यात्रा पर जाने से शरीर में थकावट का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर दिखाई देता है। न चाहते हुए भी किसी की सहायता करनी पड़ सकती है। मानसिक क्लेश होगा। मिश्रित फलप्रद दिन है।
क्या करें - फूलों से श्रीशिव की पूजा करें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
पर्यटन की योजना बन सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से मन को संतोष होगा। पूजा और धर्म में समय और धन का व्यय हो सकता है। यात्रा योग है। कुछ कामों में भाग्य आपका साथ देगा। लेकिन सरकार की तरफ से कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
क्या करें - मध्यमा अंगुली चांदी धारण करें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि)
बाधक ग्रह का नक्षत्र होने से कार्यों में रूकावट आ सकती है। महत्व के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करें तो सायं तक कुछ उपलब्धि की संभावना बन जायेगी। निराशा होने की आवश्यकता नहीं है आगे समय ठीक है।
क्या करें - ज्यादातर समय सफेद वस्त्र पहनें और स्वभाव में मृदुता लाएं।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×