For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (28 जनवरी 2024)

06:00 AM Jan 28, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid
आज का राशिफल  28 जनवरी 2024

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 1

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) कार्य-कुशलता में वृद्धि। जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आपके कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे। लोगों का सहयोग मिल जाने की संभावना है।
क्या करें - अनामिका अंगुली मूंगा धारण करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 1

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) परिजनों से संबंधों में कोई खटास आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि वाणी में संयम रखा जाए। रूपये-पैसों की दिक्कत बनी रहने से परेशानी हो सकती है। योजनाओं को मूर्तरूप देने का यह उपयुक्त समय नहीं है।
क्या करें - मध्यमा अंगुली में ओपल पहनें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 1

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह) परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं। पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा। अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।
क्या करें - ग्रीन इंक का यूज करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 1

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बैचेनी से राहत का अनुभव होगा। ले-देकर किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। आज किसी नये कार्य का आगाज हो सकता है।
क्या करें - राशि रत्न धारण करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 1

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे) मित्रों और परिचितों का साथ खुशी देगा। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती दिखाई देती है। बहुत सोच-विचार कर निर्णय लेने के बावजूद भी विफलता की आशंका बनी रहेगी।
क्या करें - अंक 1 की पॉवर को बढ़ाएं।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 1

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) अभी दो दिन सुधार की संभावना नहीं है। इसलिए अपने नित्य कामों पर ही ध्यान लगाएं। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है। दैनिक रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होेंगे।
क्या करें - धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 1

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते) आर्थिक तौर पर तो स्थिति आपके पक्ष की ही दिखाई देती है। इसलिए परिश्रम को बढाएं और अवसरों का लाभ उठाएं। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। दोपहर बाद से अचानक समय आपके पक्ष का हो सकेगा।
क्या करें - शनि के मंदिर में जाएं।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 1

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) बिजनेस की दृष्टिकोण से समय ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि समय पर निर्णय नहीं लेने से समस्या हो सकती है। इसलिए महत्व के कामों को टालने का प्रयास नहीं करें।
क्या करें - अनार को मंदिर में अर्पित करें।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 1

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) धनागम होगा। रूके हुए कार्य के बनने की संभावना बनी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बनेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता और व्यवसायिक संपर्क बने रहेंगे। यात्रा ठीक रहेगी।
क्या करें - गुरू का सानिध्य प्राप्त करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 1

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) खतरों और जोखिम के कामों से स्वयं का दूर रखने का प्रयास करें। अभी समय आपके पक्ष का नहीं होने से मन में अकारण ही आशंका बनी रहेगी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य से सहयोग मिल जाने से कार्य सिद्धि होगा।
क्या करें - लोहे की दो छोटी कीलें पॉकेट में रखें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 1

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द) अपने काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ़ेगी, लेकिन स्थिति आपके पक्ष की हो सकती है। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है। परिवार की स्थिति सुधारने में व्यस्त रहना पड़ सकता है।
क्या करें - तेल का दान करें।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 1

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि) बुद्धि द्वारा अपनी कार्य कुशलता को बढाने की आशा और उसमें कुछ हद तक सफलता मिल जानी संभव है। दूर स्थान से शुभ समाचारों का संचार होगा। बिजनेस में कुछ नया होगा जो कि भविष्य में आपको लाभ दे सकता है।
क्या करें - पीले फलों का दान करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Advertisement
Author Image

Astrologer Satyanarayan Jangid

View all posts

Advertisement
×