Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (28 सितंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे।

04:27 AM Sep 28, 2019 IST | Desk Team

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहतमंद रहने के लिए खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। माता-पिता आपके विचार से सहमत नहीं होंगे। कोई प्रॉप्रर्टी अच्छे पैसों में मिल सकती है। घर के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ब्लू।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहतमंद रहने के लिए दोस्तों के साथ व्यायाम करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम में व्यस्त रहेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। माता-पिता आपके विचार से असहमत हो सकते हैं। अपने साथी के बारे में सोचेंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- इंडिगो।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहत को लेकर सजग रहें। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। कोई खानदानी प्रॉप्रर्टी झगड़े का कारण बन सकती है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- बेबी पिंक।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। कोई महंगा खर्च कर पाने में असमर्थ हो सकते हैं। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। माता-पिता के साथ विवाद करने से बचें। किसी तीर्थ यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। पढ़ाई में सफलता के योग हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- डार्क ग्रे। 
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। अपनी लापरवाही के चलते सीनियर्स की नजरों में आ सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत में परिवार का साथ मिलेगा। किसी पॉश कॉलोनी में घर खरीद सकते हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- लाल।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) वजन नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में नहीं आएगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों को घर से पैसा मिल सकता है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पर्पल।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मौका मिल सकता है। किसी मेहमान के आने से घर का माहौल अच्छा होगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत का फल मिलेगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीला।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) किसी बीमारी में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे प्रभावित होंगे। किसी पुराने से दोस्त से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा करेंगे। मौसम के कारण कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान खराब हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिलेगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- हरा।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहतमंद रहने के लिए ग्रुप में व्यायाम करें। धन कमाने के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके विचार से सहमत होंगे। परिवार का कोई मामला जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें। जल्द ही किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। प्रेम संबंधों में कदम बढ़ाने की जरूरत है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सैंडी ब्राउन।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) परिवार के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। सेहत को नजरअंदाज ना करें। किसी पर अनावश्यक पैसा बर्बाद ना करें। कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नेवी ब्लू।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। फिजूलखर्च कम करने की कोशिश करें। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। प्रॉप्रर्टी के मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। आगे पढ़ाई करने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- रोज।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) किसी बीमारी में घरेलू नुस्खा फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर लापरवाही के चलते समस्या हो सकती है। परिवार के किसी छोटे सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। अच्छे ऑफर के चलते किसी प्रॉप्रर्टी को लेने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लेमन।
Advertisement
Next Article