Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (30 जनवरी 2021)

राजनीतिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। रुके हुए कार्य शीघ्र ही पूर्ण होंगे कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शब्दों एवं व्यवहार में तारतम्यता बनाए रखें जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर अच्छे डाक्टर से सलाह ले सकते हैं।

04:23 AM Jan 30, 2021 IST | Desk Team

राजनीतिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। रुके हुए कार्य शीघ्र ही पूर्ण होंगे कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शब्दों एवं व्यवहार में तारतम्यता बनाए रखें जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर अच्छे डाक्टर से सलाह ले सकते हैं।

मेष (ARIES) : आपका व्यापारिक दृष्टिकोण आगामी कुछ समय में महत्वपूर्ण उपलब्धि दिलाएगा। बीमा एजेंट अपना टारगेटपूर्ण करने में सक्षम रहेंगे।वित्तीय संबंधी मामलों में लेन-देन करते समय सावधान रहें, कुछ त्रुटियां होने की आशंका बनी हुई है। पेपर वर्क पर विशेष ध्यान दें।
Advertisement
वृष (TAURUS) : राजनीतिक सक्रियता का दायरा बढ़ेगा। रुके हुए कार्य शीघ्र ही पूर्ण होंगे कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। शब्दों एवं व्यवहार में तारतम्यता बनाए रखें जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर अच्छे डाक्टर से सलाह ले सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : रिश्तों की अहमियत आप बखूबी निभाना जानते हैं संबंधियों में मान-सममन बढ़ेगा। परिवार में विवाह योग्य किसी सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्य के सिलसिले में नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है।
कर्क (CANCER) :घर में कुछ सुधार संबंधी कार्य आरम्भ करा सकते हैं। वास्तु नियमों का पालन अवश्य करें। व्यापार में आपकी कोई गुप्त योजनाएं सार्वजनिक होने से अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। अतः विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।
सिंह (LEO) : अचानक धन खर्च की अधिकता से मन चिंतिंत रहेगा। सामर्थ्य से अधिक खर्च पर नियंत्रण रखें, बजट पर विशेष ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर बजट संबंधी कुछ योजना बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या (VIRGO) : घर में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के आने से आपके आस-पड़ोस में मान-सम्मान बढ़ जाएगा। सम्मानित लोगों से सम्पर्क से व्यावसायिक लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला (LIBRA) : विद्यार्थी वर्ग एवं अध्ययनरत युवा प्रेम-प्रसंग में समय बर्बाद न करें, अपने अध्ययन के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। आगामी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं। वाहनादि मंद गति से चलाएं, क्योंकि चोट लगने की आशंका बन सकती है।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज मनोरंजन संबंधी कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन के प्रति एकाग्रचित रहेंगे। लम्बे समय से उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की पूर्ण संभावना है। जीवन साथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : अपने कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार लाने के लिए रचनात्मक तरीके अपना सकते हैं। कर्मचारियों एवं सहयोगियों के प्रति मित्रवत व्यवहार रखना, अपने आप में बहुत बड़ा गुण है। घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित  हो सकते हैं।
मकर (CAPRICORN) : इस समय निवेश संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी कमीशन जैसे कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किसी वरिष्ठ को सम्मानित किया जा सकता है।
कुम्भ (AQUARIUS) : मजदूर वर्ग आय से अधिक खर्च पर नियंत्रण रखें। मादक पदार्थों के अधिक सेवन करने से बचें। दोपहर के बाद बिल्डिंग, मशीनरी एवं औजार संबंधी कार्य करते समय विशेष ध्यान रखें, चोट लगने की आशंका बनी हुई है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
मीन (PISCES) : घर की छोटी-छोटी व्यक्तिगत समस्याओं को बाहर उजागर न होने दें, छवि खराब हो सकती है। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रशासन की तरफ से कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। पदोन्नति एवं धन लाभ के उत्तम योग बन रहे हैं।
Advertisement
Next Article