टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आज का राशिफल (31 दिसम्बर 2023)

06:30 AM Dec 31, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
यदि बिजनेस से संबंधित यात्रा करते हैं तो उससे लाभ की संभावना निश्चित बन सकेगी। किसी नये कार्य को करने की योजना पर काम हो सकता है।
क्या करें - आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि रखें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
सबसे महत्वपूर्ण तो यह है कि जो आप सोच रहे हैं उसका कोई धरातल है भी या नहीं। आज का दिन इसी सोच विचार में व्यतीत होने वाला है।
क्या करें - गुरूवार का व्रत रखें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
सोचे गये कार्य के पूर्ण होने की संभावना है। अपने प्रयासों मे तेजी लाएं। चन्द्रमा आपके पक्ष का है इसलिए सायं तक कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति भी संभव है।
क्या करें - देवी माता के मंदिर में जाएं।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
दांपत्य जीवन में सामंजस्य का वातावरण बना रहेगा। किसी रिश्तेदारी में जाने का योग है। खर्च में बढ़ोतरी होगी। लेकिन दिन में हर्षोल्लास बना रहेगा।
क्या करें - कांस्य रिंग कनिष्ठिका अंगुली में धारण करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
आज आपकी राशि से चन्द्रमा की स्थिति तो ठीक है लेकिन दूसरे ग्रह खराब स्थिति में होने से पूरा लाभ मिलने में शंका है। फिर भी अपने प्रयास जारी रखें।
क्या करें - दोनों हथेलियों को रगड़ कर चेहरे पर लगाएं।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
आज ऐसा कुछ नहीं होगा जैसा कि आपने सोच रखा है। बेहतर है कि एक से अधिक विकल्पों पर ध्यान दें। किसी एक के भरोसे रहने से समस्या आ सकती है।
क्या करें - मोगरा के फूलों की माला भगवान को अर्पित करें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने का योग है। बहुत संभव है कि कोई नई उपलब्धि आपको प्राप्त हो। हालांकि आज का दिन यादगार बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
क्या करें - एक मुट्ठी काली उड़द दान करें।


वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
बिजनेस यात्रा के लिए दिन ठीक है। किसी नये बिजनेस की योजना पर बात हो सकती है। अविवाहितों को कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है।
क्या करें - श्रीशिव का जल से अभिषेक करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर बना हुआ है। वाहन चालन में भी सावधानी रखनी चाहिए। चोट-मोच का भय बना रहेगा। लोगों को आपके व्यवहार से शिकायत हो सकती है।
क्या करें - धार्मिक स्थान की यात्रा करें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
अनावश्यक यात्रा पर जाने से शरीर में थकावट का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर दिखाई देता है। न चाहते हुए भी किसी की सहायता करनी पड़ सकती है।
क्या करें - अपने पर्सनल रूम में पड़ी कोई पुरानी वस्तु हटाएं।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
पर्यटन की योजना बन सकती है। किसी धार्मिक स्थान पर जाने से मन को संतोष होगा। पूजा और धर्म में समय और धन का व्यय हो सकता है। यात्रा योग है।
क्या करें - सफेद रूमाल हमेशा साथ रखें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
केतु का नक्षत्र होने से कार्यों में बाधा आ सकती है। महत्व के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करें तो सायं तक कुछ उपलब्धि की संभावना बन जायेगी। निराशा होने की आवश्यकता नहीं है आगे समय ठीक है।
क्या करें - भगवान श्रीकृष्ण का अंकन किया हुआ लॉकेट धारण करें।

– : Astrologer Satyanarayan Jangid
Email- astrojangid@gmail.com

Advertisement
Next Article