W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

करण जौहर की फिल्म तख़्त के टीज़र में छाया रणवीर सिंह और विक्की कौशल का दमदार वॉइस ओवर

फिल्म निर्माता करण जौहर की इतिहास पर आधारित बहुप्रतिक्षित फिल्म “तख्त” की घोषणा कर दी गयी है और ये मेगा मल्टी स्टारर फिल्म 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में आयेगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और भूमि पेंडनेकर मुख्य भूमिका में है।

08:09 AM Feb 02, 2020 IST | Ujjwal Jain

तख़्त के टीज़र में किसी स्टार का चेहरा तो सामने नहीं आया पर शाही तख़्त के साथ विक्की कौशल और रणवीर सिंह का दमदार वॉइस ओवर सुनाई देता है। पहले  विक्की कौशल की आवाज आती है , ‘मुगल शहजादों के लिए तख्त का रास्ता अपनों के ताबूत से होकर जाता था।
इसके बाद रणवीर सिंह का वॉयस ओवर आता है, जिसमे वो कहते हैं, अगर ये रास्ता मोहब्बत से होकर जाता तो शायद हिंदुस्तान का इतिहास कुछ और होता। करण जौहर के अलावा रणवीर सिंह ने भी इस टीज़र को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

करण जौहर ने ट्वीट किया, “ तख्त” पेश कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता हिरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्वा मेहता ने किया है। इसकी पटकथा सुमित रॉय ने लिखी है। वहीं रणवीर सिंह ने लिखा , ‘ पेश कर रहे है ‘तख़्त’ जिसका निर्देशन कर रहे है ‘करण जौहर।’

करण जौहर पहली बार कोई पीरियड फिल्म बना रहे हैं। इसकी कहानी मुगल बादशाह औरंगजेब और उनके भाई दारा शिकोह के खूनी संबंधों के पर आधारित है। हुसैन हैदरी ने इस फिल्म के डायलॉग लिखे हैं।
जानकारी के मुताबिक़ ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन का अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है। रणवीर सिंह एक बार फिर इस फिल्म में नेगटिव किरदार में नजर आएंगे और वो इस फिल्म में औरंगजेब का रोल अदा कर रहे है। वहीं विक्की कौशल फिल्म में दारा  शिकोह का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

शाहीन बाग फायरिंग पर बॉलीवुड रिएक्शन रहा कुछ ऐसा, सोनम कपूर से लेकर स्वरा ने किये ट्वीट

Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×