Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (07 दिसंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) हेल्थ क्लब जॉइन करने से लाभ होगा चैरिटी में दान देने से अच्छा फील करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ काम आपके मुताबिक नहीं होंगे।

04:15 AM Dec 07, 2019 IST | Desk Team

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) हेल्थ क्लब जॉइन करने से लाभ होगा चैरिटी में दान देने से अच्छा फील करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ काम आपके मुताबिक नहीं होंगे।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) हेल्थ क्लब जॉइन करने से लाभ होगा चैरिटी में दान देने से अच्छा फील करेंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ काम आपके मुताबिक नहीं होंगे। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। मजेदार सफर के लिए पैकिंग शुरू कर दें। अच्छी प्रोपर्टी डील मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- लाल।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) प्रोपर्टी विवाद सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। अच्छी फिटनेस पाने के लिए धैर्य बनाएं रखें। पैसा बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र पर लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। घर पर आकर शांति का अनुभव होगा। यात्रा के दौरान अतिरिक्त खर्चा हो सकता है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सफेद।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) फिट रहने के लिए नियमित करसत शुरू करें। आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सफल होंगे। पुराने अटके काम पूरा करने का सही समय है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते है। बीमार लोग फिलहाल किसी यात्रा पर ना जाएं। प्रोपर्टी डील में अच्छा फायदा होगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सिल्वर।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) अच्छी लाइफस्टाइल से फिट रहेंगे। आर्थिक स्थिति की ओर ज्यादा ध्यान दें। जरूरी प्रोजेक्ट पर काम के दौरान लापरवाही ना बरतें। घर में शादी समारोह का वातावरण बना रहेगा। छुट्टियां मनाने की इच्छा जल्द पूरी होगी। प्रोपर्टी के मामलें आज ना छेड़े। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- सफेद।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) बीमार लोग अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं। किसी एक डील में सारा पैसा निवेश ना करें। जरूरी प्रोजेक्ट पूरा करने से प्रमोशन होगा। घर पर पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा। लंबी यात्रा के दौरान थकान हो सकती है। अचानक किसी परिजन से उपहार मिलेगा। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- क्रीम।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) आज के दिन भाग्य पूरा साथ देगा। सभी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। सेविंग्स में से खर्चा ना करें। ऑफिस में समय से पहले काम पूरे होंगे। घर में किसी बात पर गुस्सा आ सकता है। सड़क पर चलते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- लाइट ब्राउन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) स्पोट्र्स एक्टिविटी में भाग लेने से एक्टिव रहेंगे। फिजूल खर्च बंद करने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ऑफिस में पुरस्कार मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ बात करने से विवाद सुलझेंगे। कोई आपको डिनर पर आमंत्रित कर सकता है।  शुभ अंक- 6, शुभ रंग- फिरोजी।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) अच्छी सेहत के लिए कसरत शुरू कर दें। निवेश करने से टैक्स की बचत होगी। ऑफिस में कोई आपको टारगेट कर सकता है। घर का माहौल सुखद और खुशहाल रहेगा। विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है। ट्रैफिक वाली जगहों पर जाने से बचें। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सफेद।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) नया घर खरीदने से मन प्रसन्न होगा। जंक फूड खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सोने में निवेश के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र पर नए आइडियाज पर काम करेंगे। फिजूल बातों से दूरी बनाएं रखें। बिजनेस ट्रिप से अच्छा धनलाभ होगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- मैरून।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) हास्य मनोरंजन के साथ यात्रा संपन्न होगी। डाइट में बदलाव से स्ट्रेस दूर होगा। कई स्रोत से अचानक धनलाभ होगा। बात को ज्यादा बिगडऩे से पहले संभाल लें। परिवार में आपकी सलाह बेहद अहम होगी। जरूरी ना हो तो आज ड्राइविंग से बचें। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ब्लू।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) अच्छे खानपान से स्वस्थ्य रहेंगे। किसी को सलाह देनें पहले विचार जरूर करें। प्रौफेशनल क्षेत्र पर तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्य कुछ डिमांड कर सकते है। सड़क पर लापरवाही से गाड़ी ना चलाएं। नई प्रोपर्टी ढूंढने में परेशानियां आएगी। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- समुद्री हरा।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) कई दिनों से बीमार व्यक्ति जल्द स्वस्थ होंगे। पसंदीदा वस्तु खरीदने के लिए पैसे बचाएंगे। कार्यक्षेत्र पर अधिक व्यस्त रहेंगे। घर पर मतभेद से मन उदास हो सकता है। यात्रा के प्लान में कुछ बदलाव आएंगे। प्रोपर्टी मैटर सुलझाने के लिए दिन शुभ है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नेवी ब्लू।
Advertisement
Next Article