Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (30 दिसंबर)

सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस और घर में सामांजस्य बिठाने में कामयाब होंगे। घर को दोबारा व्यवस्थित करने की सोच सकते हैं।

03:40 AM Dec 30, 2019 IST | Desk Team

सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस और घर में सामांजस्य बिठाने में कामयाब होंगे। घर को दोबारा व्यवस्थित करने की सोच सकते हैं।

मेष (ARIES) (21 मार्च  से 20 अप्रैल) :सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस और घर में सामांजस्य बिठाने में कामयाब होंगे। घर को दोबारा व्यवस्थित करने की सोच सकते हैं। शहर से बाहर किसी यात्रा पर जाना कैंसिल हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर शांत रहने की कोशिश करें। शुभ अंक-17, शुभ रंग-डार्क टरक्वॉइश।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करें। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी असाइनमेंट को समय पर पूरा कर लेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी नई जगह शिफ्ट हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर नई चीजें जल्दी सीख लेंगे। शुभ अंक-11, शुभ रंग-क्रीम।

मिथुन (GEMINI) (21 मई  से 21 जून) :सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी चीज पर पैसा खर्च हो सकता है। टीम मैंबर्स अपनी टीम का गठन करेंगे। परिवार कोई सदस्य आपके निर्णय से असहमत हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। शुभ अंक-5, शुभ रंग-गाढ़ा हरा।

कर्क (CANCER) (22जून से 22जूलाई): सेहतमंद रहने के लिए डाइट प्लान बनाकर चलें। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। परिवार में किसी काम को लेकर प्रशंसा ना मिलना समय की बर्बादी लगेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर खुद को साबित करने का दिन है। शुभ अंक-2, शुभ रंग-सफेद।

सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) :सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। भविष्य की किसी योजना के लिए पैसा बचाने की सोचेंगे। माता-पिता के शब्दों से दुखी हो सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने शत्रुओं से सावधान रहें। किसी समारोह में सभी की निगाहें आप पर ही रहेंगी। शुभ अंक-9, शुभ रंग-क्रीम।
Advertisement

कन्या (VIRGO) (23  अगस्त   से   22  सितंबर) :सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। किसी मंहगी चीज की खरीददारी के लिए पैसे बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को लेकर असंतुष्ठ महसूस करेंगे। किसी करीबी से मिलने शहर से बाहर जा सकते हैं। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक-8, शुभ रंग-फोरेस्ट ग्रीन।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर  से 23 अक्तूबर) :सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करें। रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। समय ना दे पाने के कारण परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। ऑफि स आने जाने में परेशानी नहीं होगी। शुभ अंक-3, शुभ रंग-लाल।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर   से  21 नवंबर) :सेहतमंद रहने के लिए आलस्य का त्याग कर व्यायाम करें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।द ोस्तों के साथ कुछ अच्छा प्लान कर सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। शुभ अंक-4, शुभ रंग-टरक्वॉइश।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर  से 21 दिसंबर) :आज के दिन फि ट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। शुभ अंक-22, शुभ रंग-नेवी ब्लू।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर नई चीजें सीखने की कोशिश करें। परिवार का कोई सदस्य आपकी सलाह को नजरअंदाज करेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। शुभ अंक-1, शुभ रंग-सफेद।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी): सेहत को नजरअंदाज ना करें। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर तरक्की के योग हैं। किसी मेहमान के आने घर में उत्साह का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर असमंजस महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक-18, शुभ रंग-सफेद।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :सेहतमंद रहने के लिए डाइट प्लान बनाकर चलें। किसी महंगी चीज को खरीदने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार के सदस्य आपके मूड स्विंग्स से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने की कोशिश करेगा। शुभ अंक-7, शुभ रंग-लाइव ग्रीन।

Advertisement
Next Article