Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (27 फरवरी)

धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीजों को करते समय सतर्क रहें। दोस्त के साथ जिम ज्वॉइन करने की सोचेंगे।

04:30 AM Feb 27, 2020 IST | Desk Team

धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीजों को करते समय सतर्क रहें। दोस्त के साथ जिम ज्वॉइन करने की सोचेंगे।

मेष (ARIES) (21 मार्च  से 20 अप्रैल) :धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीजों को करते समय सतर्क रहें। दोस्त के साथ जिम ज्वॉइन करने की सोचेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। शुभ अंक-3, शुभ रंग-सफेद।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा। नियमित व्यायाम करना कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-पर्पल।

मिथुन (GEMINI) (21 मई  से 21 जून) :मुश्किल भरा कोई काम आसानी से पूरा हो जाएगा। धन संबंधित चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। शुभ अंक-7, शुभ रंग-लेमन।

कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई) : सामाजिक कामों के पैसों का इंतजाम करना मुश्किल हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। वजन नियंत्रित करने को लेकर जागरूक हो सकते हैं। काम से ब्रेक लेकर छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हल्का नीला।

सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) :धन संबंधित परेशानी से निपटने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर कोई आप पर नजर रख सकता है। सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदत सुधारें। परिवार के किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। किसी प्रसिद्ध जगह छुट्टियां मनाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक-11, शुभ रंग-हल्का गुलाबी।
Advertisement

कन्या (VIRGO) (23  अगस्त   से   22  सितंबर) :आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके हिसाब से चलेंगी। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करने की सोच सकते हैं। घर का माहौल अच्छा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। किसी यात्रा पर जाना थकानभरा हो सकता है। शुभ अंक-15, शुभ रंग-पीच।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर  से 23 अक्तूबर)  :आय बढ़ाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या के समाधान के लिए बैलेंस बनाकर चलें। सेहत को लेकर जागरुक नजर आएंगे। किसी के आने से घर का माहौल खुशनुमा होगा। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ की उम्मीद है। शुभ अंक-18, शुभ रंग-नारंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर   से  21 नवंबर) :अपने प्रयासों से अकादमिक और प्रोफेशनल मोर्चे पर नए रास्ते खोलने में सफल होंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करें और स्वस्थ खाएं। परिवार का कोई सदस्य शुभ अंक-22, शुभ रंग-हल्का नीला।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर  से 21 दिसंबर) : किसी चीज में किए गए निवेश से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर को लेकर आपके सपने जल्दी पूरे होंगे। किसी मेहमान को रोकने की कोशिश करेंगे। किसी दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की मरम्मत का काम करा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है। शुभ अंक-8, शुभ रंग-पीला।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :किसी चीज को तुरंत खरीदने की अपनी आदत को बदलने की कोशिश करें। सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन चुनौतीभरा रहेगा। काफी समय से चली आ रही घबराहट कम होगी। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-11, शुभ रंग-हल्का गुलाबी।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :आय के नए रास्ते खुलेंगे। करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी विवाद का फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-लेमन।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर आपके आइडिया से सीनियर्स प्रभावित होंगे। लंबी चली आ रही किसी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी को घर के कामों में सहयोग करेंगे। किसी के साथ यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा लगाना फायदे का सौदा साबित होगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-हरा।

Advertisement
Next Article