Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (28 फरवरी)

कार्यक्षेत्र पर किसी सकारात्मक बदलाव को महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए अनुशासित जीवन जिएं। पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें।

05:34 AM Feb 28, 2020 IST | Desk Team

कार्यक्षेत्र पर किसी सकारात्मक बदलाव को महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए अनुशासित जीवन जिएं। पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें।

मेष (ARIES) 21 मार्च  से 20 अप्रैल : कोई लोन पास होने की उम्मीद है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा कर अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के दूर जाने से भावुक होंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-18, शुभ रंग-हल्का लाल।
Advertisement
वृष (TAURUS)21 अप्रैल से 20 मई : अपने पंसदीदा काम को करने के लिए समय निकालने में कामयाब होंगे। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक-3, शुभ रंग-ब्राउन।
मिथुन (GEMINI) 21 मई  से 21 जून: कार्यक्षेत्र पर किसी सकारात्मक बदलाव को महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए अनुशासित जीवन जिएं। पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें। पारिवारिक मोर्चे पर किसी स्थिति में शांत रहने की कोशिश करें। शुभ अंक-6, शुभ रंग-पीच।
कर्क (CANCER) 22जून से 22जुलाई: आय के नए साधन खुल सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खाने की आदत डालें। अपनी नेटवर्किंग के चलते किसी डील को करने में कामयाब होंगे। अपने साथी पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-8, शुभ रंग-चॉकलेट।
सिंह (LEO) 23 जुलाई से 22 अगस्त:शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। आर्थिक मोर्चे पर किसी मौके को तुरंत पकडऩे की आवश्यकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-17, शुभ रंग-ब्राउन। 
कन्या (VIRGO) 23  अगस्त   से   22  सितंबर: कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। दूर रह रहे परिवार के किसी सदस्य को मिस कर सकते हैं। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में कामयाब होंगे। शुभ अंक-6, शुभ रंग-हरा।
तुला (LIBRA) 23 सितंबर  से 23 अक्तूबर : अपनी बुद्धिमानी और आत्मविश्वास से सफल होंगे। किसी व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। किसी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कोई अमीर रिश्तेदार उपहार दे सकता है। शुभ अंक-7, शुभ रंग-मरुन।
वृश्चिक (SCORPIO) 24 अक्तूबर   से  21 नवंबर :किसी नए व्यवसाय को शुरू करने में सफल होंगे। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ विंडो शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सफलता दिलाने में मदद करेंगे। शुभ अंक-8, शुभ रंग-चॉकलेट।
धनु (SAGITTARIUS) 22 नवंबर  से 21 दिसंबर: किसी चीज में निवेश करने से लाभ होगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेश यात्रा पर जाना व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा। किसी लंबी यात्रा पर जाना आरामदायक रहेगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक मोर्चे पर कोई सरप्राइज मिल सकता है। शुभ अंक-18, शुभ रंग-सैंडी ब्राउन।
मकर (CAPRICORN) 21 दिसंबर से 19 जनवरी:करियर में तरक्की के लिए मेहनत करें। सेहत के लिहाज से दिन अच्चा रहेगा। शॉपिंग पर ज्यादा खर्चा करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत है। पढ़ाई में सफल होने के लिए अच्छी प्लानिंग की आवश्यकता है। शुभ अंक-5, शुभ रंग-डार्क ग्रे।
कुम्भ (AQUARIUS)  20 जनवरी से 18 फरवरी: आय में वृद्धि के योग हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। किसी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा करने में समय लग सकता है।  परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नियमित दिनचर्या से ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। पढ़ाई को लेकर दबाव महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक-22, शुभ रंग-हल्का नारंगी।
मीन (PISCES) 19 फरवरी से 20 मार्च :किसी चीज में निवेश करने से लाभ होगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर अपनी इमेज बनाने की कोशिश करेंगे। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज सभी आपसे प्रभावित होंगे। शुभ अंक-2, शुभ रंग-बेबी पिंक।
Advertisement
Next Article