आज का राशिफल (23 जनवरी)
घर या प्लॉट से संबंधित सरप्राइज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें। पैसों की बचत करने की सोच सकते हैं।
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल): घर या प्लॉट से संबंधित सरप्राइज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें। पैसों की बचत करने की सोच सकते हैं। परिवार के सदस्यों की बात से चिड़चिड़े हो सकते हैं। किसी के साथ यात्रा पर जाना पसंद नहीं करेंगे। शुभ अंक-4, शुभ रंग-गुलाबी।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई): आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नियमित व्यायाम करना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। प्रोफेशनली और पर्सनली दिन अच्छा रहेगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। घर पर थोड़ा समय अकेले बिताना पसंद करेंगे। आज के दिन लंबी यात्रा पर जाना टाल दें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-वॉयलेट।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-11, शुभ रंग-आसमानी।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त): कोई आपको छुट्टियां मनाने के लिए आमंत्रित कर सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के संकेत हैं। सेहतमंद रहने के लिए कोई जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। शुभ अंक-15, शुभ रंग-क्रीम।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-1, शुभ रंग-गोल्डन ब्राउन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर ) : धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक-6, शुभ रंग-मजेंटा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी): किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। कोई कानूनी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों को ताजा करने के लिए कुछ बदलाव करें। शुभ अंक-15, शुभ रंग-क्रीम।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) : पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम मिल सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। किसी प्रोजक्ट को पूरा करने की जिम्म्मेदारी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अपने साथी के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। शुभ अंक-11, शुभ रंग-इंडिगो।