आज का राशिफल : 25 जनवरी 2018
NULL
आज का दिन रोमांटिक स्तर पर यादगार रहेगा। प्रोफेशनल और पढ़ाई के स्तर पर कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। किसी प्रतियोगी स्थिति में खुद को मजबूती से बनाए रखेंगे। आर्थिक स्तर पर स्थिरता लाने में कामयाब रहेंगे। फिटनेस के लिए लगातार प्रयास जारी रखेंगे।
शुभ अंक-7, शुभ रंग-चॉकलेट।
प्रोफेशनल स्तर पर आपकी सलाह को अहमियत दिए जाने की उम्मीद है। जो लोग किसी समारोह के आयोजन में लगे हैं उनका काम संतोषजनक ढ़ंग से पूरा हो जाएगा। इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अच्छी आमदनी हो सकती है। अपने हुनर से अपनी शोहरत बढ़ा सकते हैं।
शुभ अंक-17, शुभ रंग-मेहरुन।
किसी दोस्त की सलाह पर फिटनेस के लिए प्रयास करना शुरु करेंगे। पेंडिंग पड़े काम को निपटाने में सहकर्मी से मदद मिलने की उम्मीद है। परिवार में किसी नौजवान को उपलब्धि मिलने की संभावना है। अकेले लोगों को किसी का साथ मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक-15, शुभ रंग-मस्टर्ड।
जोखिम भरा काम करने से पहले विकल्प पर सही ढ़ंग से विचार कर लेना सही रहेगा। लक्ष्य को पाने के लिए आपको और अधिक लगन से काम करने की जरूरत है। स्टॉक का काम करने वालों को थोड़ा ज्यादा संभल कर कदम बढ़ाना होगा। परिवार को समय देने पर विचार कर सकते हैं।
शुभ अंक-11, शुभ रंग-सिल्वर।
अच्छी नेटवर्किंग के कारण बिजनेस के लिए फंड इक_ा करने में आसानी होगी। ट्रांसफर की सूचना मिलने में अभी और देर हो सकती है। बिजनेस पलानिंग में परिवार के लोग भी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। डाइट में परिवर्तन करने के कारण तनाव में कमी आ सकती है।
शुभ अंक-22, शुभ रंग-लेवेन्डर।
अन्य के काम में ज्यादा दिलचस्पी लेना सही नहीं होगा। कार्पोरेट में आगे जाना चाहते हैं तो आपको सहकर्मियों से कुछ अलग हटकर सोचना होगा। मनपसंद जगह पर पोस्टिंग मिलने के संकेत हैं। किसी विशेष काम के लिए फंड इक_ा करने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है।
शुभ अंक-8, शुभ रंग-डार्क ग्रे।
परिवार के किसी बुजूर्ग के मूड स्विंग का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। विदेश जाकर पढऩे में किसी से मिली सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं। तुनकमिजाजी लवर की नजर में आपकी छवि खराब कर सकती है। व्यायाम करना आवश्यक होगा।
शुभ अंक-18, शुभ रंग-मजेंटा।
किसी बड़े काम की योजना में पैसे को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी। प्यार के मामले में कुछ ज्यादा ही सावधान रहेंगे। सपनों को हासिल करने में परिवार बहुत मददगार साबित होगा। समाजिक स्तर पर आपका मान बढऩे के संकेत हैं। कार्यस्थल पर ज्यादा व्यस्तता हो सकती है।
शुभ अंक-5, शुभ रंग-सी ग्रीन।
पढ़ाई के क्षेत्र में प्रदर्शन सुधरने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर अपनी जगह बनाने के लिए आपको अपना श्रेष्ठ देना होगा। लोन देते हुए आपको डर महसूस हो सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही आपको जोखिम में डाल सकती है। किसी पार्टी को अटैन्ड करने में असमर्थ रहेंगे।
शुभ अंक-6, शुभ रंग-नारंगी।
परिवार में किसी समारोह का आयोजन होने की संभावना है। आप से मिलने के लिए कोई बाहर से आने वाला है। सेलरी में वृद्धि होने के संकेत हैं। कठिन समय में पैसे की जरुरत पूरी होगी। कार्यस्थल पर व्यस्तता बढऩे वाली है। व्यायाम के लिए पर्सनल ट्रेनर रखे जाने की संभावना है।
शुभ अंक-2, शुभ रंग-हल्का नीला।
आज दिलो दिमाग पर रोमांस छाया रहेगा। जॉब में नए लोग ऑफिस की व्यवस्था में खुद को ढालने के लिए प्रयत्न करते नजर आएंगे। परिवारिक स्तर की जरूरतों को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। कोई बहुमूल्य सामान खरीदने के लिए बचत में हाथ डालना पड़ सकता है।
शुभ अंक-3, शुभ रंग-इंडिगो।
आज भाग्य आपके साथ रहने वाला है। आर्थिक मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आपके काम में कोई भटकाव होने के संकेत हैं। मददगार और खुशमिजाजी रवैये के कारण समाजिक क्षेत्र में आपका मान बढ़ा सकते हैं। प्रेम संबंध को लेकर उत्साहित रहने की उम्मीद है।
शुभ अंक-17, शुभ रंग-मेहरुन।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।