आज का राशिफल (12 जुलाई)
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर सतर्क रहें। किसी को उधार दिया गया पैसा वापिस होगा। हॉस्पिटेलिटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।
04:45 AM Jul 12, 2019 IST | Desk Team
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर सतर्क रहें। किसी को उधार दिया गया पैसा वापिस होगा। हॉस्पिटेलिटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों और करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से संबंधित मामलों में लोग आपकी सरहाना करेंगे। पढ़ाई के लिए नए विकल्प मिलेंगे। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- आसमानी।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करें। अचानक कहीं धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर व्यवस्था के हिसाब से चलने की कोशिश करें। परिवार के सदस्यों को अपनी जानकारी देकर ही कहीं जाएं। कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- भूरा।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहत में सुधार के लिए व्यायाम करना ना छोड़ें। अतिरिक्त खर्चों को करने से बचेंगे। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार को समय देना आपकी प्राथमिकता रहेगी। कोई आपको प्रॉप्रर्टी खरीदने के लिए सलाह दे सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सफेद।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सफ लता भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- गहरा लाल।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदत बदलें। अतिरिक्त खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स के गुस्से से बचने के लिए सतर्क रहें। परिवार की कोई समस्या आसानी से सुलझा लेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- ऑफ व्हाइट।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पैसों की बचत करने की सोचें। कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपसे मदद मांग सकता है। प्रॉप्रर्टी से संबंधित सभी कागजात पूरे कर लें। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लाइट ग्रे।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) बीमारी से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय अपनाएं। लोन से जुड़े कागज़ात पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर ज्यादा काम लेने से बचें। अपने करीबी और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। घर का मालिकाना हक मिल सकता है। नए काम की शुरुआत में मेहनत करें। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- क्रीम।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत को लेकर दी गई किसी की सलाह से लाभ होगा। किसी डील को लेने में कामियाब होंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। माता-पिता की बात ना सुनना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। किसी नई जगह पर शिफ्ट हो सकते हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- वॉयलेट।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। अतिरिक्त खर्चों को कम करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर कोई नया प्रोजेक्ट शुरु कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। रहने के लिए अच्छी जगह जल्दी ही मिल जाएगी। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- पीच।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के किसी सदस्य को खुश करने की कोशिश करेंगे। कंस्ट्रक्शन के काम पर अतिरिक्त ध्यान दें। किसी उत्सव में हिस्सा ले सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- मरुन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। किसी बड़ी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- लाल।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को समस्या हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। किसी के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से लाभ होगा। किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में शर्तें रखने से बचें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- सफेद।
Advertisement