Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (04 जून)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत की खातिर आहार में बदलाव करें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यावसायिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा।

11:04 AM Jun 04, 2019 IST | Desk Team

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत की खातिर आहार में बदलाव करें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यावसायिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)  सेहत की खातिर आहार में बदलाव करें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यावसायिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार के बुजुर्ग की सलाह मानें। लंबी यात्रा मजेदार रहेगी। संपत्ति का विवाद गले की फांस बन सकता है। समाज के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी।  शुभ अंक- 3, शुभ रंग- क्रीम
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी। कार्यक्षेत्र में हालात अनुरूप रहेंगे। नए लोगों से दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाएंगे। सड़क पर सावधानी की जरूरत है। किराए पर दी गई संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- लैवेंडर।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) अच्छी सेहत के लिए प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव को अपनाना हित में होगा। आफिस में ध्यान से काम करें। परिवार के सदस्य हर स्थिति में आपके साथ खड़े हैं। विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। काम की वजह से आज रोमांस के लिए समय नहीं मिलेगा। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मरून।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। महंगी चीज को खरीदने के लिए पैसों की बचत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पति या पत्नी के साथ पैदा हुई गलतफ हमी दूर करें। संपत्ति से जुड़े मामले में धैर्य के साथ निर्णय लें। लव लाइफ  में अपार आनंद मिलेगा।शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पिंक।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) स्वास्थ्य में सुधार होगा। ऋण का भुगतान करने से वित्तीय स्थिति साफ होगी। आफिस में हालात को बिगडऩे से रोके। दोस्तों के साथ एक लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में पहचान बना सकते हैं। किसी की प्यार भरी भावना को ठेस पहुंचाएंगे। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ब्लूइश ग्रीन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) स्वास्थ्य की देखभाल करें। महत्वपूर्ण डील हासिल करने के लिए प्रयास करने होंगे। सीनियर्स का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए तैयारी करें। सामाजिक समारोह में आप स्पॉटलाइट में रहेंगे।  शुभ अंक- 7, शुभ रंग- पीला।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) किसी जरूरी बात को लेकर दुविधा में रहेंगे। बिजनेस से अच्छी कमाई होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता की ओर बढ़ेंगे। घर को व्यवस्थित करने से गृहिणियों को संतुष्टि मिलेगी। यात्रा करने वालों के लिए सितारे अनुकूल दिख रहे हैं। काम पर किसी से प्यार होगा। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पैरेट हरा।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) व्यायाम करने से स्वास्थ्य में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सक्षम होंगे। कुछ लोग नई नौकरी ज्वांइन कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। लंबी यात्रा का अनुभव सुखद रहेगा। संपत्ति खरीदने का विचार है तो आज टाल दें।  शुभ अंक- 22, शुभ रंग- नेवी ब्ल्यू।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। किसी बड़े खर्च के लिए पैसों की बचत शुरू कर दें। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुरूप होंगी। आपके दोस्त को प्रोत्साहन की आवश्यकता हो सकती है। प्रेमी जोड़ो को रिश्ता मजबूत बनाने के प्रयास करने होंगे। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मरून।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। बैंक बैलेंस को संतुलित रखने के लिए खर्चों पर काबू करें। आफिस में हो रहा परिवर्तन आपके हक में रहेगा। घर के शांतिपूर्ण माहौल से छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एक छुट्टी की योजना बना सकते हैं। नई संपत्ति मिलने के संकेत हैं।  शुभ अंक- 15, शुभ रंग- ग्रे।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) स्वास्थ्य का अच्छा ख्याल रखें। निवेश के अच्छे अवसर खो सकते हैं। आफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। काम के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। संपत्ति खरीदते वक्त कागजात ठीक से चेक करें। कुछ लोगों की जिंदगी में प्यार दस्तक दे सकता है।  शुभ अंक- 2, शुभ रंग- व्हाइट।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) बीमार लोगों की स्थिति में सुधार दिखाई दे सकता है। आर्थिक संकट से बचने के उपाय खोज लें। कार्यक्षेत्र में चीजों को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। पूर्व में किए निवेश से फायदा होगा। समाज में लोगों की मदद के लिए आगे जाएं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- इलेक्ट्रिक ग्रे। ।
Advertisement
Next Article