Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 1 मार्च )

NULL

10:39 AM Mar 01, 2018 IST | Desk Team

NULL

Advertisement
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

जो लोग जॉब की तलाश खत्म होगी। व्यवसायियों को कोई भी नया प्रॉडक्ट लांच करने से पहले अच्छे से मार्केट का सर्वेक्षण कर लेना सही रहेगा। आपकी मेहनत किसी परियोजना के सफलता के रुप में सामने आने वाली है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मामले को टाल दें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-चॉकलेट।

 

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

यदि आप अपने काम को हाईलाइट करना नहीं सिखेंगे तो प्रतिद्वंदि आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार के प्रति बेपरवाह बने रहने की संभावना है। ट्रांसफर मिलने पर खुशी होगी। परिवार में किसी के स्वास्थ को लेकर चिंता रहेगी। शुभ अंक-17, शुभ रंग-ब्राउन।

 

मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

रिटेलर्स को अनुकूल स्थिति बनाने के लिए एक सटिक स्ट्रेटजी बनाने की जरुरत पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में परेशान चल रहे लोगों की परेशानी ठीक होगी। कुछ लोग आप से करीबी बढ़ाने के चक्कर में है। परिवार के किसी नौजवान को गुस्से की जगह प्यार मिलेगा। शुभ अंक-11, शुभ रंग-गहरा लाल।

 

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) 

पढ़ाई में लगे लोगों को अपनी स्थिति ठीक करने के लिए लगातार मेहनत करने की जरुरत है। अपने प्रोफेशनल काम में किसी को दखल देने से रोके। नौजवान आज अपने किसी नए शौक को लेकर उत्साहित रहेंगे। लंबे समय से पेंडिंग पड़े किसी काम को पूरा करेंगे। शुभ अंक-8, शुभ रंग-सफेद।

 

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)

प्रोफेशनल स्तर पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। किसी और के काम में अपना वक्त बर्बाद करने से बचें। अपने समय का सदुपयोग करें। लंबी यात्रा से थका हुआ महसूस करेंगे। घरेलू स्तर पर आपको समय देने की जरुरत है। सेहत ठीक रहेगी। शुभ अंक-9, शुभ रंग-सफेद।

 

कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

जरुरत के समय कोई काम नहीं देने वाला है। यदि आप कार्यक्षेत्र में कुछ अलग करने की इच्छा रखते हैं तो निगाह पैनी करने की आवश्यकता है। प्रेमी आज आपके साथ वक्त गुजारेगा। अपने दिमाग से कई सारी चिंताए निकाल देने से राहत महसूस करेंगे। शुभ अंक-4, शुभ रंग-गहरा सलेटी।

 

तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

खरीदी गई प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। निवेश के मामले में जल्दबाजी करना सही नहीं होगा घर का माहौल प्रभावित होने की संभावना है। खुद पर काबू रखना जरुरी होगा। खान पान में परहेज रखकर अच्छी सेहत का मजा लें। लंाग ड्राइव पर जाएंगे। शुभ अंक-7, शुभ रंग-लेमन।

 

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

किसी को उधार दी गई रकम वापस आ जाने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत रहेगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को मनपसंद काम मिलने में वक्त लग सकता है। कार्यस्थल पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरुरी होगा। दोस्ती हो सकती है। शुभ अंक-3, शुभ रंग-गोल्डेन ब्राउन।

 

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

सहकर्मी मजबूत पिलर साबित हो सकता है। पैसे को सही जगह पर निवेश करना आज आपकी प्राथमिकता में रहने वाला है। यदि आप एक अच्छे इंसान की छवि बनाना चाहते हैं तो दूसरों के प्रति संवेदनशील और मददगार होने की आवश्यकता महसूस करेंगे। शुभ अंक-6, शुभ रंग-पीच।

 

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

आपको अपने जैसी सोच वाले लोग मिल सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर आपके सितारे अनुकूल नजर आ रहे हैं। घरेलू स्तर नाखुश रहेंगे। पब्लिक रिलेशन का काम करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें लापरवाही मंहगी पड़ सकती है। शुभ अंक-4, शुभ रंग-डार्क ग्रे।

 

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

पढ़ाई के क्षेत्र में मिली सफलता आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी। पूर्व में किए गए निवेश से अपेक्षित लाभ मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही। कोई दोस्त आपके बिजनेस में पार्टनरशिप करने की इच्छा रख सकता है। सेहत संतोषजनक रहेगी। शुभ अंक-22, शुभ रंग-लाल।

 

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होने की संभावना है। प्रभावशाली छवि आसपास के लोगों को आकर्षित कर सकती है। समाजिक स्तर पर आयोजन की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध को आगे ले जाने का मन बना सकते हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-इलेक्ट्रिक ब्ल्यू।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article