आज का राशिफल (28 मार्च)
NULL
ऑफिय के काम के सिलसिले में अधिकांश समय बाहर रहना पड़ सकता है। मार्केट में आपके प्रॉपर्टी की डिमांड बढऩे की संभावना है। प्रोफेशनल स्तर पर कई सारे काम पूरा करने का ख्याल आपके दिमाग में चलता रहेगा। सेहत को लेकर चल रही परेशानी सही होगी। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- लाल।
प्रोफेशनल मामले में काफी सोच विचार कर लिया गया कोई फैसला सही साबित होने वाला है। कार्यस्थल पर किसी गलती के लिए जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं। परिवार में कोई अप्रिय परिस्थिति उतपन्न होने की संभावना है। किसी के प्रेम में पडऩे की संभावना है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- सी ग्रीन।
पढ़ाई के स्तर पर आपका परिणाम अच्छा रहेगा। आप इससे बेहतर की अपेक्षा रखेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर आपके प्रयास की सराहना होने वाली है। आप अपनी मेहनत की बदौलत फिट और उर्जावान बने रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- मजेंटा।
चीजें आपके प्लान के अनुसार चलती रहेगी। आज का दिन आपके लिए काफी संतोषजनक रहने वाला है। दोस्तों के साथ भरपुर रोमांच का अवसर मिलने वाला है। समय निकालकर कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत संतोषजनक रहेगी। ड्राइव न करें। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- क्रीम।
यदि आप जरुरी और गैरजरुरी चिजों के बीच फर्क समझना शुरु करेंगे तभी सही परिणाम हासिल कर सकते हैं। सेहत को ध्यान में रखते हुए जीवनशैली में परिवर्तन ला सकते हैं। बजट को लेकर सावधान रहने की जरुरत है। आमदनी में गिरावट संभव है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- बैंगनी।
आप जिस काम को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं उसे पूरा करने के लिए जल्दबाजी दिखा सकते हैं। कोई अपनी जरुरत के लिए आपकी तरफ उम्मीद भरी नजर से देख रहा है। उसकी मदद करने का प्रयास करेंगे। आमदनी बढ़ेगी। सेहत संतोषजनक रहेगी। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- कॉफी।
वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या से छुटकारा मिल जाने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में अत्यधिक थकान के बाद आपको आराम की चाहत हो सकती है। घर के नौजवान की पढ़ाई लिखाई पर गंभीरता से नजर रखने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- गहरा फिरोजी।
कार्यस्थल पर किसी काम में असफल रहने के कारण आपको पीछे ढकेला जा सकता है। किसी संदिग्ध उद्दयम में निवेश कर पैसा गंवाए जाने की संभावना है। जिस किसी को आपने भरोसे पर उधार दिया था वो विश्वास को ठेस पहुंचा सकता है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- मेटालिक ब्ल्यू।
प्रोफेशनल व्यस्तता से निकलने में आपके सहकर्मी काफी मददगार साबित हो सकते हैं। पढ़ाई के मामले में जिस किसी भी काम में आप लगे हुए हैं उसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। कोई आपको शांतिपूर्वक काम करने से रोकने का प्रयास कर रहा है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पीला।
घर में एकजुटता रहने के कारण आप आसानी से किसी परिवारिक समस्या का निपटारा कर सकते हैं। वित्तीय समस्या से निपटने के लिए आपको अपने संसाधन बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।
किसी समारोह में शामिल होना और प्रेमी से भी मिलना दोनों ही काम पूरा होना असंभव नजर आ रहा है। आप अपने प्रेमी के साथ सभी समस्याओं को दूर कर अपने संबंध को मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी का फायदा आपको भी मिलने की संभावना है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- बैंगनी।
प्रोफेशनल स्तर पर सही कदम चल कर आप स्थिति अपने अनुकूल बना सकते हैं। पढ़ाई के मामले में किसी का मार्गदर्शन लेकर आप अपनी तैयारी और मजबूत कर सकते हैं। आप में से कुछ लोगों द्वारा नई संपत्ति खरीदे जाने की संभावना है। प्रेमी कुछ खास करने वाला है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- क्रीम।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।