Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (15-मई-2018)

NULL

09:40 AM May 15, 2018 IST | Desk Team

NULL

Advertisement
मेष  (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल :
आमदनी बढ़ाने का बेहतर मौका हो सकता है। आर्थिक स्तर पर चल रही समस्या जल्द ही दूर हो जाने की उम्मीद है। खास दोस्तों के साथ रोमांचक समय बिताने का मौका मिलेगा। जिस किसी काम की जिम्मेदारी दी गई है उसे बेहतर ढंग से निभाने में कामयाब रहेंगे।
शुभ अंक-17
शुभ रंग-लेवेन्डर।


वृष  (TAURUS) : 21 अप्रैल से 20 मई :
प्रोफेशनल स्तर पर स्थिति आपके अनुकूल रहेगा। किसी प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से प्रसन्न रहने की उम्मीद है। परिवार में रखे गए किसी आयोजन की वजह से आपकी शोहरत बढऩे वाली है। दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। लांग ड्राइव का आनंद ले सकते हैं।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-पीला।


मिथुन (GEMINI) : 21 मई से 21 जून : 
पेंडिंग पड़े काम को पूरा करने के लिए वक्त निकाल सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर शानदार परिणाम दिए जाने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम मिलने की संभावना है। पैसे की अचानक जरूरत पडऩे वाली है। प्रेमी से मिलने के लिए वक्त निकालेंगे।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मजेंटा।


कर्क  (CANCER) : 22 जून से 23 जुलाई :
किसी की डिमांड को पूरी करने के लिए आप अपने हद से आगे जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा परिणाम हासिल करने वालों के सामने उज्जवल भविष्य नजर आ रहा है। मोटी आमदनी होगी।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-रोजी ब्राउन।


सिंह (LEO) : 23 जुलाई से 22 अगस्त : 
किसी खास इंसान के साथ अच्छा तालमेल बनने की संभावना है। आज ऑफिस में अतिरिक्त समय गुजारना पड़ सकता है। किसी दिलचस्प गेस्ट के घर आने से माहौल रोमांचक रहेगा। शादी या किसी अन्य समारोह के लिए आमंत्रण मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-बॉटल ग्रीन।


कन्या  (VIRGO) : 23 अगस्त से 22 सितंबर :
आज किसी खास इंसान से मुलाकात का मौका मिलने वाला है। किसी नए उद्दयम से अपेक्षित परिणाम पाने के लिए थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत महसूस होगी। किसी अच्छे निवेश में पैसा लगा सकते हैं। डाइटिशियन से संपर्क कर सकते हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-मेहरुन।


तुला  (LIBRA) : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर :
प्रोफेशनल असाइनमेंट का चुनाव करते समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। साकारात्मक सोच और न कहने की आदत आपको फिट बनाए रखने में मददगार साबित होगी। समाजिक कमिटमेंट को निभाना आसान नहीं होगा। ध्यान रखें।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-हल्का लाल।


वृश्चिक  (SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर :
प्रोफेशनल और निजी दोनों ही स्तर पर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। किसी परिणाम को लेकर बेहद साकारत्मक महसूस करने वाले हैं। विवादित प्रॉपर्टी का मामला आपके पक्ष में सुलझ जाने की संभावना है। कोई समारोह बेहद रोमांचक रहने वाला है।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-डार्क स्लेट ग्रे।


धनु  (SAGITTARUS) : 22 नवंबर से 21 दिसंबर :
आपको उम्मीद से पहले कोई जॉब मिल जाने के संकेत हैं। परिवार के साथ किसी खास जगह की यात्रा पर जाना बेहद रोमांचक साबित होगा। समाजिक क्षेत्र में आपको कोई बड़ा सम्मान मिलने की उम्मीद है। कहीं से कोई बड़ा पेमेंट मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-नीला।


मकर (CAPRICORN)  : 21 दिसंबर से 19 जनवरी :
किसी बड़े काम को शुरू करने के लिए आजका दिन अच्छा साबित होगा। आप अपने प्रेम संबंध को मजबूत करने के लिए नए सिरे से प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों के साथ रोमांचक जगह की यात्रा पर जाने की संभावना है। समारोह के लिए आमंत्रण मिल सकता है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-सफेद।


कुम्भ  (AQUARUS) : 20 जनवरी से 18 फरवरी :
पूर्व में आपके द्वारा बनाए गए दोस्त आगे जाकर बेहद मददगार साबित होंगे। प्रोफेशनल मामले में आप किसी को प्रभावित करने में असफल हो सकते हैं। कोई प्रतियोगिता आपके लिए कठिन साबित होने वाली है। व्यवसाय में आमदनी बढऩे की संभावना है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-बॉटल ग्रीन।


मीन  (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च :
आपने जिस किसी काम की शुरुआत की है उसमें आपका प्रदर्शन शानदार रहने की उम्मीद है। आपको अपनी उपलब्धि के लिए सबकी सराहना मिलने वाली है। प्रोफेशनल स्तर पर आपका रूतवा बढऩे की उम्मीद है। वित्तीय स्तर पर मजबूती आने के संकेत हैं।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-पीला।

Advertisement
Next Article