Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (24 मई)

04:49 AM May 24, 2019 IST | Desk Team
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) स्वस्थ शरीर मन की शांति की कुंजी है। कड़ी मेहनत करने से अच्छी कमाई होगी। कार्यक्षेत्र में हो रहा बदलाव आप पर असर करेगा। सामाज में सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दें। परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। प्यार में निराशा हाथ लग सकती है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- डार्क ब्राउन।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) दवा और अच्छा भोजन बीमारी को दूर रखेगा। बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगाएं। सरकारी नौकरी करने वालों की सराहना की जाएगी। पारिवारिक झगड़े को जल्द निपटाएं। आपकी यात्रा बोरिंग हो सकती है। प्रॉपर्टी के निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- इंडिगो।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। अच्छा कमाने से जीवनशैली में सुधार होगा। आपका व्यवहार सहकर्मियों को नाराज कर सकता है। किसी सामाजिक सभा में शामिल हो सकते हैं। वीजा न मिलने से विदेश यात्रा कैंसल होगी। प्रॉपर्टी की डील से अच्छी कमाई होगी। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- ऑरेंज।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। किसी की मदद से कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी की मदद करना न भूलें। सलाह तभी दें जब कोई आपसे मांगें। काम से छुट्टी लेकर रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीला।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहत के मामले में आप फिट हैं। कमाई में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस में सीनियर्स की बात माननी पड़ेगी। समाज में लोगों से संपर्क बनाने की जरूरत है। कुछ लोगों के विदेश जाने का योग है। अपने घर की चाबी जल्द मिलेगी। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पीच।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) जीवनशैली में आए बदलाव से सेहतमंद रहेंगे। आर्थिक स्तर पर थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऑफिस में दिन अच्छा गुजरेगा। किसी के अनुरोध को अनदेखा न करें। कहीं आते जाते वक्त परेशानी होगी। प्रेमी ने जो वादा किया था वो पूरा होगा। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- डार्क स्लेट ग्रे।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) खराब जीवनशैली से होने वाली बीमारी पर ध्यान दें। पैसों के मामले में लापरवाही न बरतें। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाज में लोगों से मेल-मिलाप शुरू करें। दोस्तों के साथ नई जगह घूमने का प्लान बन सकता है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- सफेद।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) किसी पुरानी बीमारी के ठीक होने के संकेत हैं। व्यवसाय में मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बदल सकती हैं। समाज में सभी के संपर्क में रहें। प्रॉपर्टी बिजनेस से जड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी के साथ सफर का आनंद ले सकते हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) स्वास्थ्य को लेकर संतोषजनक रहेंगे। आर्थिक संकट के बावजूद हालात को संतुलित रखेंगे। कुछ पुराने परिचित आपसे संपर्क कर सकते हैं। छुट्टी पर शानदार समय बिताने के लिए तैयार हो जाएं। प्रेमीजन के लिए आज का दिन बहुत लक्की है। शुभ अंक – 17, शुभ रंग- डार्क फिरोजा।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) स्वस्थ भोजन से सेहतमंद रहेंगे। आर्थिक संकट टल चुका है, पैसों की बरसात होगी। जिस काम की जिम्मेदारी लें उसे पूरा करें। अनचाहे मेहमान आपको परेशान कर सकते हैं। काम से छुट्टी नहीं मिलने से उदास हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- सफेद।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) स्वास्थ्य को लेकर चिंतामुक्त रहें। आर्थिक संकट में भी आशा की किरण दिख सकती है। कार्यक्षेत्र में चल रहा विवाद खत्म होगा। परिवार में चल रहे मतभेद को जल्द सुलझाएं। बॉस के साथ यात्रा करना कष्टदायक होगा। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- कॉफी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)  स्वास्थ्य के लिहाज से आप पहले से बेहतर हैं। पैसों का निवेश सोच समझ कर करें। कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जाएगा। दूर के रिश्तेदार से मतभेद हो सकते हैं। कुछ लोग छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं। प्रॉपर्टी की डील को पोस्टपोंड करने में भलाई है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाइट येलो।
Advertisement
Next Article