Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (26 मई)

NULL

08:19 AM May 26, 2018 IST | Desk Team

NULL

Advertisement
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

परिवार की किसी समस्या को सुलझाने के लिए किसी से मदद ले सकते हैं। आप में से कुछ लोग तनाव से मुक्ति पाने के लिए आध्यात्म का सहारा लेने वाले हैं। फिजूलखर्ची पर रोक लगा कर बचत पर जोर दिए जाने की उम्मीद है। बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सफेद।

 

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

जिस तरह आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं उससे वित्तीय स्तर पर मजबूती आने की पूरी संभावना है। कुछ दिनों से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में तेजी से सुधार की संभावना है। परिवार से सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- हल्का लाल।

 

मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

आज आपकी किस्मत आपके साथ रहने वाली है। जिस किसी काम में आप लगे हैं उसमें पूरी सफलता मिलने की उम्मीद है। स्टॉक मार्केट का काम करने वालों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा। किसी करीबी से खास सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- ब्राउन।

 

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  

बिजनेस के स्तर पर कोई नई शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। खान पान को लेकर सतर्क रहें। किसी के दिल में अपनी जगह बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंध की शुरुआत संभव है। आपके परिवार में शांति बनी रहेगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- गहरा लाल।

 

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त )

किसी से मिली सलाह का पालन करना सतोषजनक रहेगा। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा शुरु किया गया काम सफल रहने वाला है। लीगल क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। सेहत अच्छी बनी रहेने की संभावना है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- डार्क ब्राउन।

 

कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

कभी न हारने वाले मनोबल की वजह से आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। आमदनी के लिए कोई अन्य जरिया भी निकाल सकते हैं। परिवार में किसी का सही मार्गदर्शन मिल जाने से आप की स्थिति मजबूत रहेगी। रोमांटिक स्तर पर आनंद ले सकते हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- गहरा फिरोजी।’

 

तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

किसी छोटी सी बात में भी परेशान हो जाना आपकी फितरत बन रही है। पढ़ाई के स्तर पर आ रही समस्या को शुरुआत में ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। आप किसी मंहगे सामान को खरीदने के लिए कम पैसे वाली जरुरत को नजरअंदाज कर सकते हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- बैंगनी।

 

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

यदि आप होशियारी से काम लेंगे तो मनपसंद जगह पर पोस्टिंग मिलनी तय है। प्रोफेशनल स्तर पर मिली जिम्मेदारियों से ज्यादा खुश नहीं हो सकते। किसी और की पढ़ाई के मामले में पड़ कर आप अपना वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आज ड्राइव न करें। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- परपल।

 

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

आज आप बेहद खुशी महसूस करने वाले हैं। आप भले ही खुद को खास समझते हों लेकिन दूसरे भी आपसे सलाह या मार्गदर्शन ले जरुरी नहीं। आप में से कुछ लोग प्रोफेशनल स्तर पर अपनी बात रख पाने में असक्षम महसूस करेंगे। मौसमी बीमारी से निपटेंगे। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- मजेंटा।

 

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

आप के पास भगवान का दिया हुआ तेज दिमाग है। परिवार में किसी के प्रति बढ़ रहा मनमुटाव छुपाना आपके लिए मुश्किल होगा। प्रेम संबंध में किसी प्रकार की दूरी आने के संकेत हैं। अकेले ड्राइव पर जा रहे लोगों को रात में गाड़ी चलाने से बचना सही रहेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पिंक।

 

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

बिजनेस मैन आज कोई बड़ा डील हासिल करने में सफल रहेंगे। गृहणियां घर की साजसज्जा में व्यस्त रहने वाली हैं। परिवार का कोई नौजवान घर की आर्थिक जिम्मेदारी शेयर करना शुरु कर सकता है। किसी सदस्य को आउटिंग पर चलने के लिए ऑफर देंगे। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- गहरा पीला।

 

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)

किसी चीज को लेकर एक संतुलित नजरिया रखना आपको मशहूर बना सकता है। किसी को आपकी सलाह की बेहद जरुरत पडऩे वाली है। उसका साथ देने का प्रयास करेंगे। प्रोफेशनल स्तर पर अपने प्रतिद्वंदियों को मात देने में सफल रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- हल्का लाल।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article