Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (27 मई)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सही भोजन से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कर्ज का भुगतान करने से आपको राहत मिलेगी।

04:33 AM May 27, 2019 IST | Desk Team

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सही भोजन से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कर्ज का भुगतान करने से आपको राहत मिलेगी।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सही भोजन से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कर्ज का भुगतान करने से आपको राहत मिलेगी। नौकरी तलाश रहे हैं तो अच्छा ऑफर मिल सकता है। गलतफहमी की वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। परिजन की मदद से समस्या का समाधान निकलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए सही वक्त है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- सफेद।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है। खर्चों पर काबू रखें, आर्थिक समस्या दूर होगी। काम को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करें। परिवार में किसी के प्रतिरोध करने से मन अशांत रहेगा। मनोकामना पूरी होने का योग बन रहा है। पैतृक संपत्ति हाथ से निकल सकती है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। पैसों की तंगी को लेकर मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय होगा। परिवार के साथ समय बिताएं। नई जगह की यात्रा पर निकल सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामले में किसी जानकार की सलाह लें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सैंडी ब्राउन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक कदम उठाएं। खर्च करने से पहले बचत की सोचें। कार्यक्षेत्र में कदम उठाने से पहले विचार कर लें। परिवार की तरफ  से पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी परेशानी जल्द हल होगी। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- नेवी ब्ल्यू।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) स्वास्थ्य के मामले में डॉक्टर की सलाह लेते रहें। कर्ज चुकाने से मन को शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में काम की वजह से सुर्खियों में रहेंगे। समाज में लोगों के बीच पहचान बनेगी। छुट्टियों पर जाने का प्लान पूरा होगा। आपके जिन्दगी में प्यार दस्तक देने को है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- लाइट रेड।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)व्यायाम करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिलेगा। शिक्षा के मामले में घर के बड़ों से सलाह लें। सफर पर जाने से पहले वाहन को चेक कराएं। पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक – 17, शुभ रंग- ऑरेंज।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) स्वस्थ जीवन ही असली पूंजी है। आर्थिक क्षेत्र में गिरावट आ सकती है। ऑफिस में थका देने वाला दिन बीतेगा। परिवार के लिए उठाया गया कदम फलदायी होगा। रूटीन से हट कर छुट्टी पर जाना सही रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- क्रीम।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) पुरानी बीमारी के ठीक होने के संकेत हैं। पैसों को सोच समझ कर खर्च करें। ऑफिस में सीनियर्स को आपसे बहुत उम्मीद है। ज्यादा गुस्सा ठीक नहीं, धैर्य से काम लें। यात्रा करना आपको थका सकता है। प्यार के मामले में पहल करने के लिए तैयार रहें। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- कॉफी।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत के बारे में चिंता की जरूरत नहीं है। पैसों की बचत आपको आर्थिक संकट से दूर रखेगी। कार्यक्षेत्र में आप सभी को प्रभावित करेंगे। परिजनों के साथ किसी समारोह का प्लान बना सकते हैं। आपकी यात्रा आखरी वक्त पर कैंसल हो सकती है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मरून।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) घरेलू उपचार से फायदा होगा। पैसों को बेवजह खर्च न करें, आगे काम आएंगे। कार्यक्षेत्र में अपना काम पूरा रखें। घरवालों से सलाह लेने में देर न करें। सहयात्री की वजह से रोमांचक यात्रा बोरिंग हो सकती है। दूरी के बावजूद प्यार में कमी न आने दें। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- सफेद।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) सेहत के मामले में बेवजह परेशान न हों। पैसों के मामले में कोई तरकीब काम नहीं आएगी। घर में खुशी तभी आएगी जब आपकी सोच बदलेंगी। टूर पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश को लेकर सावधान रहें। सहकर्मी के प्रति प्यार जाग सकता है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- लाइट ग्रे।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) घरेलू उपचार से सेहत में सुधार आएगा। आप किसी मित्र की पैसों से मदद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सब सामान्य रहेगा। परिवार से जुड़ी परेशानी को लेकर तनाव में रहेंगे। रोमांचक यात्रा स्थगित हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पीच।
Advertisement
Next Article