Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (17 नवंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) वजन निंयत्रित करने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से आर्थिक मदद लेने से बचें। आपके सीनियर्स आपको पसंद करेंगे।

03:21 AM Nov 17, 2019 IST | Desk Team

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) वजन निंयत्रित करने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से आर्थिक मदद लेने से बचें। आपके सीनियर्स आपको पसंद करेंगे।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) वजन निंयत्रित करने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से आर्थिक मदद लेने से बचें। सीनियर्स आपको पसंद करेंगे। परिवार के लोग किसी काम में सहयोग करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। समाज के कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथी आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान बना सकता है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- लेवेंडर।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। किसी के साथ यात्रा पर जाना पड़ेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की बुकिंग करा सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। शुभ अंक- 18, शुभ रंग-ब्राउन।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर समय सीमा के अंदर असाइनमेंट पूरे कर पाएंगे। किसी निर्णय को लेने से पहले परिवार की सलाह ज़रूर सुनें। खानदानी प्रॉप्रर्टी को लेकर झगड़ा हो सकता है। किसी की मदद करना लाभदायक रहेगा। अपने साथी के लिए समय निकालने में मुश्किल होगी। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- मजेंटा।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) स्पोर्टस से जुड़ी एक्टिविटी करने से वजन नियंत्रित रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- डार्क ग्रे। 
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी को उधार दिया पैसा वापिस मिलना मुश्किल होगा। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला है। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में खरीद सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- पैरेट ग्रीन।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) वजन नियंत्रित करने में कामियाब होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के किसी सदस्य को अनुशासन सिखाने की ज़रूरत है। अचानक कोई खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। समाज में दूसरों को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। किसी के साथ मुलाकात प्रेम में बदल सकती है। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- लेमन।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) व्यापार में लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ के संचालन की ज़िम्मेदारी मिलेगी। आज आप घर के काम में व्यस्त रहेंगे। किसी चीज़ को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई में किसी को आपकी मदद की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- पैरेट ग्रीन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) नियमित व्यायाम करने से सेहत में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या का समाधान करने में सफल होंगे। घर में कुछ बदलाव करा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ विदेश जाने का मौका मिलेगा। अपने करीबी और दोस्तों से मिलना होगा। अपने साथी को मनाने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- सिल्वर।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में धन लाभ के संकेत हैं। अपने आसपास के लोगों को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं। समाज में लोग आपकी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों को परिपक्व होने में समय लगेगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीच।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। उतावलेपन में किसी चीज़ को खरीदने में पैसा बर्बाद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर चली आ रही समस्या दूर होगी। घर के किसी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। विदेश घूमने जाने के योग बन रहे हैं। मकान मालिक को अच्छे किराएदार मिल सकते हैं। व्यस्तता के बीच अपने साथी के लिए समय निकाल पाएंगे। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- लेवेंडर।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाने से फायदा होगा। धन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके सहयोगी आपका अनुसरण करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ मामलों पर चर्चा करने से बचेंगे। घर या प्लॉट की बुकिंग में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सफेद।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) नियमित व्यायाम करने से सेहत में लाभ होगा। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों को अपनी बातों से सहमत करने में कामियाब होंगे। छुट्टियों पर जाने को लेकर असमंजस महसूस करेंगे। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सिल्वर।
Advertisement
Next Article