Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (29 नवंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर समय प्रबंधन बहुत जरुरी है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को नापसंद करेंगे।

04:20 AM Nov 29, 2019 IST | Desk Team

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर समय प्रबंधन बहुत जरुरी है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को नापसंद करेंगे।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा।  कार्यक्षेत्र पर समय प्रबंधन बहुत जरुरी है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को नापसंद करेंगे। किसी यात्रा पर जाते समय शॉर्ट कट लेने से बचें। किसी प्रॉप्रर्टी में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- हरा।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) वजन नियंत्रित करने के लिए नियमित व्यायाम करें। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर आपकी मदद कर सकता है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन करने की सोच सकते हैं। मकान मालिक घर किराए पर दे सकते हैं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- पीच। 
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। धन संबंधित मामलों को लेकर किसी पर निर्भर ना रहें। कार्यक्षेत्र पर निष्पक्ष होकर निर्णय लेने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- हल्का नीला।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी ईमानदारी से सभी को प्रभावित करेंगे। परिवार के सदस्य आपके काम में मदद कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- सफेद।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले सोच लें। परिवार में शांति और सुकून का माहौल रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। नया घर खरीदने के योग हैं। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- पीच।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। मकान मालिक घर किराए पर दे सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप मिल सकती है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- डार्क टरक्वॉइश।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। करियर में तरक्की के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी के साथ शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करने की जरूरत है। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- मरुन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) सेहत में सुधार होने के योग हैं। किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीजों को लेकर सही निर्णय लेने की जरूरत है। परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी की लीज बढ़ाने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- ब्लूइश ग्रीन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। पैसों की बचत कर निवेश करने की सोचें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। समय की कमी के चलते परिवार के समारोह को एंजॉय नहीं कर पाएंगे। बिल्डर्स टाउनशिप को लेकर विचार कर सकते हैं। पढ़ाई में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- रॉयल ब्लू।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। घर के लिए खरीददारी कर सकते हैं। खानादानी प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदलने की सोच सकते हैं। किसी धार्मिक उत्सव में हिस्सा लेंगे। किसी मामले को लेकर आपका साथी नाराज होगा। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- मजेंटा।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) रूका हुआ कोई पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में कुछ सकारात्मक होने की उम्मीद है। ग्रुप में किसी यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए खानपान का ध्यान रखें। खानदानी प्रॉप्रर्टी की मरम्मत करा सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ग्रे।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) व्यायाम करने के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर चापलूसी के भी अपने फायदे होते हैं। गृहणियां घर में बदलाव की सोच सकती हैं। आज के दिन किसी यात्रा पर जाने से बचें। प्रॉप्रर्टी डीलर्स को धन लाभ के संकेत हैं। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- पैरेट ग्रीन।
Advertisement
Next Article