Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (03 सितंबर)

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) करियर के लिए समय अच्छा है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार का कोई विवाद थोड़े देर के लिए रुक सकता है।

04:11 AM Sep 03, 2019 IST | Desk Team

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) करियर के लिए समय अच्छा है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार का कोई विवाद थोड़े देर के लिए रुक सकता है।

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) करियर के लिए समय अच्छा है। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार का कोई विवाद थोड़े देर के लिए रुक सकता है। किसी दोस्त के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। पढ़ाई में मेहनत की जरूरत है। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- क्रीमसन।
Advertisement
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) कार्यक्षेत्र पर आपके व्यवहार के कारण समस्या हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के बड़ों के प्रति प्यार और केयर दिखाएंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मजेंटा
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान अपनाएं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी अच्छी जगह शिफ्ट हो सकते हैं। पढ़ाई में चीजों को याद करें। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- क्रीमसन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) प्रोफेशन में कुछ परेशानी हो सकती है। सेहत के लिए दिन अच्छा है। गृहणियां घर के कामों में व्यस्त रह सकती है। कोई सामान उपहार स्वरुप मिल सकता है। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा है। परिवार के सदस्य किसी बात पर फटकार सकते हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- रोजी ब्राउन।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) कार्यक्षेत्र पर मेहनत के परिणाम मिलेंगे। कोई रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। लोन चुकाने में समस्या हो सकती है। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम से प्रभावित होंगे। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के कारण मूड खराब हो सकता है। खानदानी प्रॉप्रर्टी के अच्छे दाम मिलेंगे। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- आसमानी।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को आसानी से पूरा कर लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम जरूर करें। परिवार के लोग आपका सपना पूरा करने में सहयोग करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने की सोच सकते हैं। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- नारंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए फिजूल खर्च से बचें। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार के किसी सदस्य के साथ अच्छा महसूस करेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- डार्क टरक्वॉइश।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) करियर को लेकर संतुष्टि महसूस करेंगे। किसी काम के लिए पैसा इकठ्ठा करने की सोच सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है। कुछ कारणों के चलते कंस्ट्रक्शन का काम रोक सकते हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- रोज।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) स्कीम में निवेश करने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर काम पर ध्यान दें। सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करते रहें। जीवनसाथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अच्छे किराएदार मिलने की उम्मीद है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- मरुन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) कार्यक्षेत्र पर स्थिति मजबूत होगी। फिजूलखर्च कम करें। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। पुराने संबंधों से मेल-जोल बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई को लेकर गंभीर रहें। विवाह में देरी के योग हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- इलैक्ट्रिक ब्लू।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग समय का सही इस्तेमाल करेंगे। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। सड़क पर यात्रा करते समय सतर्क रहें। परिवार के किसी छोटे सदस्य पर गर्व महसूस करेंगे। व्यवसाय को लेकर विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
Advertisement
Next Article