For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल: किस राशि के लोग होंगे भाग्यशाली?

7 मई का राशिफल, किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क

02:53 AM May 07, 2025 IST | Khushi Srivastava

7 मई का राशिफल, किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क

आज का राशिफल  किस राशि के लोग होंगे भाग्यशाली

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आज किये गये सभी प्रयास फलीभूत होंगे। अपने प्रयासों में तेजी दिखानी चाहिए। बिजनेस में किसी बड़ी योजना पर बात हो सकती है

लकी नंबर- 5, लकी कलर- ग्रीन

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं जिन से आपको सावधान रहना चाहिए। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

लकी नंबर- 4, लकी कलर- स्काई ब्लू

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

व्यवसायिक क्षेत्र में उपलब्धि का योग है। आज दूर की यात्रा से परहेज रखें। व्यापारी वर्ग को खास लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी

लकी नंबर- 6, लकी कलर- ब्राउन

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

स्थायी संपत्ति को खरीदने या बेचने के बारे में चर्चा होगी। आर्थिक मामलों में आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जायेगा। बिजनेस यात्रा पर जा सकते हैं

लकी नंबर- 8, लकी कलर- व्हाइट

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

आज कुछ नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। ईमानदारी के साथ काम करें तो अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा

लकी नंबर- 7, लकी कलर- क्रीम

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

परिश्रम करेंगे तो उसका लाभ जरूर मिल जायेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। अपने आप पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। इस समय आप कोई कम दूरी की यात्रा कर सकते हैं

लकी नंबर- 22, लकी कलर- पर्पल

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

दुनिया आपके काम की तारीफ करेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने व्यापार में आप बहुत अच्छा कर पाने में सफल हो सकेंगे। नौकरी में आपकी तरक्की संभव है

लकी नंबर- 1, लकी कलर- रेड

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

अचानक किसी डूबे हुए धन के निकलने की संभावना बन सकती है। राशि पर शुभ ग्रहों के प्रभाव के कारण आपने जो सोच रखा है उसके पूरा होने की संभावना भी दिखाई देती है

लकी नंबर- 17, लकी कलर- ग्रे

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

आप बिजनेस यात्रा करते हैं तो आपके लिए काफी शुभ संकेत होंगे। नया अवसर मिल सकता है। आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होने के योग हैं। प्रयासों को जारी रखने की आवश्यकता है

लकी नंबर- 11, लकी कलर- मैजेंटा

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

समाज में आपके व्यवहार और स्वभाव की प्रशंसा होगी। मान-सम्मान प्राप्ति का योग बन सकता है। इससे आपको नई ऊर्जा मिलेगी। आज फायदा उठाने का दिन है

लकी नंबर- 8, लकी कलर- क्रीम

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

आज बिजनेस या करियर को लेकर नई जगह की यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र और घर-परिवार के मध्य तालमेल बेहतर होगा। दिन कॉम्पिटिशन से भरपूर रह सकता है

लकी नंबर- 3, लकी कलर- पीच

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

आज आपको प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इसलिए पूरी सावधानी से अपना काम करते रहें। सफलता मिलने का योग है। नकारात्मक ऊर्जा से दूर रहने का प्रयास करें

लकी नंबर- 9, लकी कलर- ऑरेंज

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×