Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आज का राशिफल (25 दिसम्बर 2023)

03:38 AM Dec 25, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) हासपरिहास का वातावरण बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में क्षणिक सफलता की उम्मीद लगा सकते हैं। धन संबंधी सुविधा में कुछ विस्तार होने की संभावना बन रही है।
क्या करें - श्रीगणेशजी की लाल फूलों से पूजा करें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) राशि पर पड़ा चन्द्रमा यात्रा करवा सकता है। यश और प्रसिद्धि प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य का पाया उत्तम है। आपके विचारों से समाज लाभान्वित हो सकेगा।
क्या करें - गो-शाला में नंदी को गुड़ खिलाएं।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह) मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कार्यों में सफलता का योग बनता है। लेकिन आंखों संबंधी किसी रोग से ग्रस्त हो सकते हैं। मानसिक क्लेश होगा।
क्या करें - संभव हो तो किसी स्कूल में किताबों का दान करें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) यद्यपि अधिक व्यय से परेशान रहेंगे। तथापि दिन कुलमिलाकर अच्छा व्यतीत होगा। नाते-रिश्तेदारों से मेलजोल बढ सकता है। नये लोगां से सम्पर्क बनाना लाभदायक होगा।
क्या करें - मून स्टोन को गले में धारण करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे) किसी शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। नौकरी पेशा लोगों को आज अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। लेकिन रिपोर्ट अच्छी नहीं जायेगी। तरल पदार्थों से लाभ हो सकता है।
क्या करें - अपने बेडरूम में तलवार की प्रतिकृति रखें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) वाहन सुख का योग है। प्रेम-प्रसंगों में बाधा के साथ सफलता मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान होगा। यात्रा का योग है। थोड़ी कोशिश में धन लाभ होगा।
क्या करें - 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गिफ्ट दें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते) स्वास्थ्य का पाया आज कमजोर बना रहेगा। इसलिए सावधानी जरूरी है। व्यापार में अचानक किसी बाधा से विघ्न उत्पन्न होने से नई चिन्ता होगी।
क्या करें - घर में महिलाओं की पसंद की वस्तु लाएं।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु) मित्र नक्षत्र के कारण कार्यों में अचानक सुधार हो सकता है। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में जाने की संभावना बन रही है। खांसी या सांस संबंधी कोई रोग उभर सकता है।
क्या करें - ब्लड डोनेट का कैंप अटेण्ड करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) परिजनों से ज्यादा आशा नहीं रखें। वादविवाद से दूर रहें। अन्यथा मानहानि की आशंका बनी रहेगी। समाज में कुछ लोग आपका अहित करना चाहेंगे।
क्या करें - प्रतिदिन केसर का तिलक करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) मिश्रित फलप्रद दिन है। कुछ कामों में भाग्य आपका साथ देगा। लेकिन सरकार की तरफ से कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। कोई नया कार्य या एग्रीमेंट आज नहीं करें।
क्या करें - प्रातः किसी मंदिर मं झाड़ू का दान करें

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द) दैनिक रोजगार में परेशानी हो सकती है। कारोबार में नये अनुबंधों से अभी लाभ की संभावना बहुत कम है। मनी सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। कोई दूसरी व्यवस्था भी रखनी चाहिए।
क्या करें - दूसरों की सलाह से काम करें।

मीन - (दि दु थ झ दे दो च चि) अचानक धन आने का योग बना हुआ है। स्वजनों से प्रेम बढेगा। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में आपकी भागीदारी का सर्वत्र प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
क्या करें - चींटियों को दाना डालें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91-6375962521

Advertisement
Next Article