Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

किलो के भाव में बिकते हैं यहां टॉफियां और चॉकलेट्स, दूर दूर से आते हैं लोग

06:22 PM Jan 31, 2024 IST | Nisha Pathak

Cheapest Dry Fruits Market in Delhi: आपने दिल्ली शहर के कई फेमस बाजारों के बारे में सुना होगा हैं। लेकिन क्या आप दिल्ली के ऐसे बाजार के बारे में जानते हैं, जहां किलो के भाव में टॉफियां और चॉकलेट्स मिलते हैं। वहीं ड्राई फ्रूट्स भी यहां बेहद सस्ते दामों में खरीदे जा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं दिल्ली 6 की पीली कोठी के बारे में। ये जगह सदर बाजार के पास है। आइए इस बारे में जानते हैं।

पचास रुपए में खरीदें ढ़ेर सारा सामान

इस बाजार में हर चीज काफी सस्ती मिलती है। सिर्फ पचास रुपए में आप काफी सामान खरीद सकते हैं। यहां पास्ता, राशन का काफी सामान सस्ता मिलता है। ये जगह अपने सस्ते ड्राई फ्रूट्स के लिए जाना जाता है। जो ड्राई फ्रूट्स आपको बाहर हजार रुपए किलो मिलता है, यहां सौ से डेढ़ सौ के रेट पर मिल जाएगा. ये जगह मेट्रो से भी कनेक्टेड है।

कम कीमत की ये है वजह

सोशल मीडिया पर इस बाजार की जानकारी देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें बताया गया कि आखिर क्यों इस बाजार में मिलने वाला सामान इतना सस्ता है? कई लोगों ने कमेंट में बताया कि यहां मिलने वाला ज्यादातर सामान खराब क्वालिटी का होता है। एक शख्स ने लिखा कि खाने पीने की चीजें सस्ती नहीं लेनी चाहिए। ये सीधे आपके हेल्थ को प्रभावित करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article