Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Tunisha Sharma से पहले भरी जवानी में इन टीवी स्टार्स ने किया सुसाइड, देखें लिस्ट

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा से पहले भी कई टीवी स्टार्स भी आत्महत्या कर चुके हैं। टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी से तंग आकर अपनी जान दे दी थी। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत और वैशाली ठक्कर जैसे सितारों का नाम शामिल है। ये सितारे अब हमारे बीच नहीं हैं।

04:36 PM Dec 25, 2022 IST | Desk Team

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा से पहले भी कई टीवी स्टार्स भी आत्महत्या कर चुके हैं। टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी से तंग आकर अपनी जान दे दी थी। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत और वैशाली ठक्कर जैसे सितारों का नाम शामिल है। ये सितारे अब हमारे बीच नहीं हैं।

टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस के असामयिक निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में है। 20 साल की एक्ट्रेस ने खुद सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है। 
Advertisement
तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बालकलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। मगर इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस के ऐसा कदम उठाने से हर कोई हैरान है। टीवी इंडस्ट्री में केवल तुनीशा ही नहीं है, जिसने ऐसा किया हो। इससे पहले भी कई टीवी स्टार्स ने ऐसा कदम उठाया है। आज हम उन्हीं एक्टर्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 
सुशांत सिंह राजपूत
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू चला चलाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फांसी लगा ली थी। सुशांत की मौत से पूरा देश सदमे में चला गया था, उनकी मौत पर काफी बवाल भी हुआ।  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई थी। उनकी अचानक मौत ने कई लोगों को झकझोर कर रख दिया था। 
प्रत्युषा बनर्जी
टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड ने सभी को चौंका दिया था। 24 साल की उम्र में प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट में फांसी लगा ली थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबित उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई था। एक्ट्रेस के माता-पिता ने प्रत्युषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप उनके बॉयफ्रेंड  पर लगाया था। माना जाता है कि प्रत्यूषा ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से तंग आकर जान दी थी। 
कुशाल पंजाबी
टीवी के फेमस एक्टर कुशाल पंजाबी की आत्महत्या की खबर से हर कोई दंग रह गया था। ‘इश्क में मरजावां’, ‘एक से बढ़कर एक’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रहने वाले कुशाल 26 दिसंबर, 2019 को मुंबई में अपने आवास पर लटके पाए गए थे। 42 साल के कुशाल पंजाबी कथित तौर पर डिप्रेशन के शिकार थे।
वैशाली टक्कर
इसी साल 16 अक्टूबर 2022 को ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम वैशाली ठक्कर इंदौर में अपने घर में मृत मिली थी। जहां अभिनेत्री अपनी फैमली के साथ रहती थी। एक्ट्रेस के घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट से पता चला कि वह अपने पड़ोसी राहुल नवलनी से परेशान थी और चाहती थी कि उसे 2.5 साल से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की सजा मिले। 
Advertisement
Next Article